Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अभीरा को पता चली मायरा की सच्चाई, अरमान-गीतांजलि की शादी में करेगी ड्रामा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा होने वाला है, क्योंकि अभीरा ने फैसला कर लिया है कि वह अंशुमन के साथ आगे बढ़ेगी. इसके अलावा उसे किसी और से पूकी की सच्चाई भी पता चलेगी, जिसके बाद वह अरमान और गीतांजलि की शादी रोकेगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. अरमान की वापसी से कहानी में कई चौंकाने वाले मोड़ आए हैं. अरमान को दोषी माना जाता है कि उसने सात साल पहले अभीरा से उसकी पूकी छीन ली है. वह सच्चाई बताना चाहता है, हालांकि दादीसा उसे ऐसा करने से रोकती है. वह कहती है अगर उसने ऐसा किया तो वह आत्महत्या कर लेगी.

अभीरा अंशुमन से शादी करने के लिए होगी राजी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए प्रोमो में, हम देखते हैं कि अभीरा अंशुमान से सगाई करने के अपने फैसले पर पुनर्विचार कर रही है. हालांकि जब वह अंशुमान को पूकी के लिए एक उपहार लाते हुए देखती है, तब उसे लगता है कि वह ऐसे दयालु आदमी का दिल नहीं तोड़ सकती. दूसरी तरफ, अरमान गीतांजलि से शादी करने जा रहा है. मायरा/पूकी की वजह से ही अरमान ने यह फैसला लिया है. मायरा गीतांजलि में एक मां को देखती है और उसके आग्रह पर ही अरमान शादी के लिए राजी हुआ है.

इस वजह से गीतांजलि और अरमान की शादी रोकेगी अभीरा

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार अभीरा आखिरी समय में अरमान को गीतांजलि से शादी करने से रोकेगी. ऐसा इसलिए नहीं है कि वह उससे प्यार करती है बल्कि उसे पूकी के बारे में सच्चाई पता चल जाएगी. उसे किसी तरह पता चल जाएगा कि मायरा उसकी बेटी है. इसलिए अरमान जैसे ही गीतांजलि को सिंदूर लगाने वाला होगा, वैसे ही अभीरा की एंट्री होगी और वह मांग करेगी कि उसकी बेटी उसे वापस कर दिया जाए. फिर अरमान जिससे चाहे शादी करने के लिए स्वतंत्र है.

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 15: आमिर खान की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कमाई चौंकाने वाली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >