Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बिन ब्याही मां बनेगी कियारा, प्रेगनेंसी के बारे में इस शख्स को चलेगा पता?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार होगा. सीरियल में दिखाया जाएगा कि विद्या इस बात पर अभीरा से लड़ाई करेगी कि वह मायरा को वापस पोद्दार हाउस भेज दे. अभीरा इसके लिए मना करेगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विद्या, अभीरा पर गुस्सा करती है. वह कहती है कि मायरा को वह पोद्दार भेज दे. अभीरा उसे समझाती है कि एक बार सबकुछ ठीक हो जाए तो वह मायरा को लेकर घर लौट आएगी. विद्या उसकी बात नहीं सुनती. अभीरा उसे कावेरी से माफी मांगने के लिए कहती है, लेकिन विद्या अपनी बात पर अड़ी रहती है. दूसरी तरफ अरमान, अभीरा से कहता है कि वह मायरा को पोद्दार हाउस भेज दे. अभीरा इस बात से इनकार कर देती है. इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस होती है. अरमान और अभीरा को लगता है कि दोनों एक-दूसरे की बात नहीं सुन रहे.

कियारा को हॉस्पिटल में देख चौंक गई तान्या

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, मायरा को पोद्दार हाउस में छोड़ कर रोते हुए आती है. कावेरी उससे पूछती है कि वह क्यों रो रही है. अभीरा उसे बताती है कि विद्या नहीं चाहती कि मायरा यहां पर रहे. कावेरी उसे संभालती है. दूसरी तरफ हॉस्पिटल में तान्या, कियारा को देखती है. डॉक्टर, कियारा से पूछता है कि क्या वह बच्चा रखना चाहती है. कियारा ये सुनकर अस्पताल से बाहर निकल जाती है. तान्या, कियारा से पूछती है कि वह किस वजह से हॉस्पिटल गई थी.

विद्या को लेकर अरमान और अभीरा में होगी लड़ाई

तान्या के सवाल पर कियारा नाराज हो जाती है. तान्या कहती है कि वह उसकी दोस्ती को मिस करती है. कियारा कहती है कि उसने उसका परिवार तोड़ दिया. कियारा कहती है कि शायद किसी दिन तुम परिवार की अहमियत समझ पाओ. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, विद्या पर इल्जाम लगाती है कि वह जानबूझकर बीमारी का नाटक कर. वह कहती है कि विद्या नहीं चाहती कि अरमान अपनी एनिवर्सरी पर उसके साथ रहे. अरमान ये सुनकर गुस्सा हो जाता है और कहता है कि हर बार वह सही नहीं हो सकती.

यह भी पढ़ेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- शो में आने वाला है अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >