Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों कहानी एक के बाद एक नए मोड़ ले रही है. पोद्दार हाउस में एंट्री कर चुकी वाणी ने सभी की जिंदगी को उलझा दिया है और आने वाले एपिसोड में हालात और भी बिगड़ने वाले हैं. अभिरा वाणी को अपने साथ पोद्दार हाउस ले आई है. वाणी, मेहर के ड्राइवर की बेटी है और मेहर से जुड़ा पुराना केस भी अरमान दोबारा खुलवाने की कोशिश कर रहा है. इस सबके बीच मायरा का व्यवहार धीरे-धीरे बदलता नजर आएगा. वह पहले ही अरमान और अभिरा से झूठ बोल चुकी है ताकि दोनों वाणी के पास न जा सकें. अब आगे मायरा का नेगेटिव कहानी में तनाव बढ़ेगा.
अभीरा पर नजर रखेगा मेहर
अपकमिंग एपिसोड में अरमान और अभिरा मायरा के साथ वक्त बिताते नजर आएंगे. दोनों मिलकर मायरा का प्रोजेक्ट पूरा करेंगे और इस बीच उनकी नजदीकियां भी बढ़ेंगी. लेकिन जैसे ही वाणी की आवाज अभिरा के कानों में पड़ेगी, वह सब कुछ छोड़कर वहां से चली जाएगी. वहीं दूसरी तरफ मेहर का गुस्सा अब खुलकर सामने आएगा. वह अभिरा पर नजर रखने के लिए अपने एक आदमी को पीछे लगा देगी, ताकि उसे हर पल की जानकारी मिलती रहे. इसी बीच काफी कोशिशों के बावजूद कृष को कहीं नौकरी नहीं मिलेगी.
तभी तान्या उसे अंशुमान की कंपनी के एक प्रोजेक्ट के बारे में बताएगी. कृष इसे अपने लिए बड़ा मौका समझकर कंपनी को टेकओवर करने के सपने देखने लगेगा. लेकिन तान्या उसकी गलतफहमी तोड़ते हुए उसे मैनेजर की पोस्ट ऑफर करेगी. यह बात कृष को बुरी लग जाएगी और वह तान्या का अपमान कर देगा.
घर छोड़कर चली जायेगी वाणी?
दूसरी ओर, विद्या की चालाकी भी रंग दिखाने लगेगी. अभिरा मायरा के साथ स्कूल जाएगी ताकि उसकी प्रेजेंटेशन में मदद कर सके. पोद्दार हाउस में वाणी को लेकर चर्चा शुरू होगी. तभी विद्या बिना कुछ कहे, इशारों-इशारों में वाणी को बताएगी कि उसे इस घर में रहने का कोई हक नहीं है. विद्या और परिवार की बातें सुनकर वाणी का दिल टूट जाएगा और वाणी घर छोड़ने का फैसला कर लेगी. जाने से पहले वह अभिरा के नाम एक छोटा सा लेटर लिखकर रख जाएगी. यह लेटर चाची सा के हाथ लग जाएगा, जिसे पढ़कर वह घबरा जाएंगी और तुरंत अभिरा को फोन करेंगी.
