Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: रूही ने देव और चारु की डेटिंग की बातें परिवार को बताई, क्या करेगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. अब जहां रूही ने अभीरा को फंसाने के लिए देव और चारु की डेटिंग की बात पूरे पोद्दार परिवार को बता दी. इधर अरमान अपनी वाइफ से काफी ज्यादा नाराज है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी स्टारर टेलीविजन शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, अपनी बेहतरीन कहानी से दर्शकों का दिल जीत रहा है. राजन शाही शो के उत्साही फैंस अरमान, अभीरा और रूही के बीच लव ट्रायंगल को पसंद कर रहे हैं. अब आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि रूही अभीरा और अरमान के बीच दूरियां पैदा करने के लिए चारू और देव के रिश्ते का सारा दोष अभीरा पर डाल देती है.


अरमान को अपने दिल की बात बताएगी अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है एपिसोड की शुरुआत अभीरा के होश खोने से होती है. अरमान अभीरा को अपनी बाहों में ले लेता है, जिससे रूही को एक बार फिर जलन होने लगती है. अरमान अपनी पत्नी से पूछता है कि उपवास की क्या आवश्यकता थी, जिस पर अभीरा कहती है कि वह सिर्फ परंपराओं का पालन कर रही है. इसके बाद अरमान बताते हैं कि उन्हें पता ही नहीं चला, लेकिन उन्होंने भी सुबह से कुछ नहीं खाया है. ये बात सुनकर अभीरा के मन में एक आस जगती है कि अरमान भी शायद उससे प्यार करता है. उसके मन में ये दुविधा है कि क्या उसे अपने पति से दिल की बात कहती चाहिए या फिर नहीं.


मनोज पर लगा ये आरोप
दूसरी ओर, संजय ने मनोज से पूछा कि क्या उसने कंपनी के बैंक खाते से 5 करोड़ रुपये निकाले हैं. ये बात सुनकर मनोज भड़क गए और सभी के बीच बहस छिड़ गई. विद्या फिर सभी को बताती है कि हो सकता है कि दादीसा ने ही पैसे निकाले होंगे. विद्या का कहना है कि सारे बैंक के डिटेल्स केवल दादीसा के पास है, इसलिए इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि उन्होंने पैसे निकाल लिए होंगे. हर कोई हैरान है कि दादीसा ने इतनी बड़ी रकम क्यों निकाली होगी.


रूही अभीरा को फंसाने के लिए चलती है एक चाल
दूसरी ओर, अभीरा देव और चारु को एक साथ गणगौर त्योहार मनाते हुए देखती है. वह उन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा पकड़े जाने की चेतावनी देती है. रूही बातचीत सुन लेती है और गुस्से में ये सारी बातें पोद्दार परिवार को बता देती है. वह यह भी कहती है कि चारु और देव एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अभीरा ये सब बातें जानते हुए भी उनका साथ दे रही हैं. अरमान ये सुनकर शॉक्ड है और अभीरा को खरी-खोटी सुनाता है. उसे कुछ समय के लिए उससे और उसके परिवार से दूर रहने की चेतावनी भी देता है. क्या नया ड्रामा अभीरा और अरमान के रिश्ते के बीच गलतफहमी पैदा कर देगा. क्या रूही की चाल उसपर ही भारी पड़ेगी. आने वाले ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: अभीरा के दिल में है अरमान के लिए प्यार, रूही को लगी इस बात की भनक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >