YRKKH: ऋषभ के खिलाफ सबूत मिलते ही बदलेगी अभीरा की चाल, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अभीरा को ऋषभ के खिलाफ बड़ा सबूत मिलेगा, जिसके बाद वह उसके खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू करेगी. वहीं अरमान की बिगड़ती सेहत और याददाश्त की समस्या पूरे परिवार की चिंता बढ़ाने वाली है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दर्शकों को जल्द ही कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. परिवार से अलग होने के बाद अभीरा और अरमान की जिंदगी में नई मुश्किलें शुरू हो जाएंगी. वहीं अरमान की सेहत भी सभी के लिए चिंता का कारण बनने वाली है.

परिवार से दूर नई शुरुआत करेंगे अभीरा और अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि घर छोड़ने के बाद अभीरा और अरमान अपनी दोनों बेटियों के साथ नए घर में रहने लगते हैं. दोनों मिलकर घर की सफाई और बाकी काम करते हैं. इस दौरान वे अपनी पुरानी बातें याद करके भावुक भी हो जाते हैं. मुश्किल समय में दोनों एक-दूसरे का साथ देते नजर आएंगे.

ऋषभ के खिलाफ कदम उठाएगी अभीरा

कहानी में बड़ा मोड़ तब आएगा जब अभीरा को ऋषभ के खिलाफ कुछ अहम सबूत मिलेंगे. सबूत मिलते ही वह चुप नहीं बैठेगी और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला करेगी. अभीरा कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी शुरू कर देगी. उसके इस फैसले से कई लोगों की परेशानी बढ़ सकती है.

अरमान की सेहत बिगड़ेगी

इसी बीच अरमान की तबीयत अचानक खराब होने लगेगी. उसे चक्कर आएंगे और वह कमजोर महसूस करेगा. हालात ऐसे हो जाएंगे कि अरमान अपने करीबियों को पहचानने में भी परेशानी महसूस कर सकता है. उसकी बिगड़ती हालत देखकर अभीरा काफी परेशान हो जाएगी.

मायरा और मुक्ति को लगेगा झटका

जब मायरा और मुक्ति को अरमान की बीमारी के बारे में पता चलेगा तो वे भी टूट जाएंगी. पूरा परिवार अरमान की हालत को लेकर चिंतित नजर आएगा. दूसरी तरफ अभीरा अब ऋषभ के खिलाफ लड़ाई लड़ने के साथ-साथ अरमान का भी पूरा ध्यान रखेगी.

क्या अरमान को बचा पाएगी अभीरा?

अब शो में देखने वाली बात होगी कि अभीरा एक तरफ अपने पति की देखभाल और दूसरी तरफ न्याय की लड़ाई को कैसे संभालती है. आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को भावनाओं और ड्रामे से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें: बॉबी देओल की ‘बंदर’ का निकला दम, मंडे टेस्ट में हुआ बुरा हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >