Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की गिरती टीआरपी पर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कहानी दो लोगों की है जो...

ये रिश्ता क्या कहलाता है में चौथा जेनरेशन लीप आया है और इसकी कहानी नयी हो गई है. नये कास्ट की एंट्री हुई है और पुराने कास्ट चले गए है. सीरियल की नयी कहानी दर्शकों को कुछ रास नहीं आ रही है और इस वजह से उन्हें टीआरपी भी लगातार गिर रही है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब समृद्धि शुक्ला, शहजादा धामी, श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, शिवम खजुरिया, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, अनीता राज, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, मंथन सेतिया, शेरोन वर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे अहम किरदार निभा रहे हैं. शो की कहानी अब अभीरा और अरमान के आस-पास घूम रही है. अरमान ने अभीरा से शादी कर ली है और ये बात पोद्दार परिवार को नहीं मालूम है. वहीं, रोहित की शादी रूही से हो गई है और रूही को अरमान और अभीरा के बारे में नहीं पता है. सीरियल की कहानी नयी हो चुकी है, लेकिन ये दर्शकों को नहीं पसंद आ रही है. इसकी टीआरपी भी लगातार घट रही है और इस बात से मेकर्स काफी परेशान है. अब शो में रोहित पोद्दार की भूमिका निभाने वाले शिवम खजूरिया ने कहा है कि टीआरपी इसकी बढ़ेगी.

ये रिश्ता क्या कहलाता है की गिरती टीआरपी पर शिवम ने कही ये बात

ये रिश्ता क्या कहलाता है में चौथा जेनरेशन लीप आया है और इसकी कहानी नयी हो गई है. नये कास्ट की एंट्री हुई है और पुराने कास्ट चले गए है. सीरियल की नयी कहानी दर्शकों को कुछ रास नहीं आ रही है और इस वजह से उन्हें टीआरपी भी लगातार गिर रही है. अरमान के भाई रोहित का किरदार शिवम खजूरिया निभा रहे हैं. अब बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए शिवम ने कहा, “कहानी दो लोगों की है जो एक-दूसरे से नफरत करते थे, लेकिन उन्होंने शादी कर ली और धीरे-धीरे शायद एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाएंगे.

https://www.instagram.com/reel/C0WQtvzgikb/?utm_source=ig_web_copy_link

शिवम खजूरिया बोले- हमने पहले भी इस तरह की…

शिवम खजूरिया ने आगे कहा, हमने पहले भी इस तरह की कहानियां देखी हैं, लेकिन उन्हें जो ट्विस्ट लाना है, वो एक्टर्स ही लाएंगे. वे सबसे अच्छे से जानते हैं. वे जानते हैं कि इसे अलग तरीके से कैसे खेलना है और मानकों को अलग रखना है. जैसे ही मैंने अभिरा को देखा, वह ऊर्जावान, प्यारी है और अरमान एक सौम्य, गंभीर व्यक्ति है. इसलिए, जब ऊर्जा और में अंतर होता है तो यह हमेशा अच्छा होता है. फिर वे इसका फायदा कैसे उठाते हैं और कैसे वे प्यार में पड़ जाते हैं. मुझे लगता है कि यह एक अच्छा विचार है और कहानी शो के लिए उपयोगी होगी.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद शो को दर्शकों से मिल रही नफरत पर कृष ने किया रिएक्ट, बोले-ऐसा हर बार…

अभीरा को लेकर आया अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अभीरा को अरमान होटल लेकर आता है और कहता है कि उसे इस शादी के बारे में परिवार को बताने का समय चाहिए. अरमान कहता है कि रोहित की अभी-अभी शादी हुई है और वह अपने परिवार को सदमे में नहीं छोड़ सकता. उसकी बातें सुनकर अभीरा चौंक जाती है कि उसका साथ देने के लिए उसने अपने भाई की शादी मिस कर दी. वहीं, आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही को जब अरमान की शादी के बारे में पता चलेगा तो वो काफी दुखी होगी. रूही, अरमान को धोखेबाज समेझगी और उससे कहेगी कि उसने शादी का वादी उससे किया था. जबकि अरमान की शादी गरीब लड़की से करने पर कावेरी उसपर काफी भड़कती है. वह उसे परिवार के मुखिया के पद से हटा देती है और उसके छोटे भाई रोहित को जिम्मेदारी संभालने के लिए कहती है. लेकिन, रोहित इस बात के लिए मना कर देता है.

https://www.instagram.com/p/C0eWWwKgNua/

रोहित और अरमान मिले शादी के बाद

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान होटल में शीशे के सामने अभ्यास कर रहा है कि कावेरी को कैसे मनाया जाए. वह सोचता है कि वह इस शादी को स्वीकार नहीं करेगी. अभीरा अचानक से अरमान के ऊपर गलती से गिर जाती है और तभी उन्हें ऐसे रूही देख लेती है. रूही को याद आता है कि अरमान ने उनसे वादा किया था कि वो सिर्फ उससे प्यार करता है. रोहित को अरमान बताता है कि उसने अभीरा से शादी कर ली है. रोहित उसे समझाता है कि इस शादी को उसके घरवाले मना लेंगे. अरमान रोहित से कहते हैं कि यह सच्चाई अभी तक किसी को नहीं पता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >