Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शहजादा धामी को कैसे ऑफर हुई ये रिश्ता क्या कहलाता है, अरमान बोले- पता नहीं था कि..

ये रिश्ता क्या कहलाता है की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी सीरियल के लीड हैं. ऐसे में अब शहजादा ने बताया कि कैसे उन्हें ये शो ऑफर हुई और उन्होंने किसी को बताया क्यों नहीं.

हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ अब ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन फैंस इस बात से खुश नहीं हैं. वे अभिमन्यु और अक्षरा की कहानी को महज दो साल में खत्म करने के लिए मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं. लोगों को यह पसंद नहीं आया और इसलिए वे निर्माताओं की आलोचना कर रहे हैं और अभी तक नए कलाकारों को पूरे दिल से स्वीकार नहीं किया है. नए कलाकारों को भी नेगेटिव मैसेज मिल रहे हैं. हालांकि, कुछ लोग नई जोड़ी, समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी को भी पसंद करने लगे हैं. अभीरा और अरमान की कहानी धीरे-धीरे दर्शकों से जुड़ रही है. शहजादा और समृद्धि पहले भी कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. शहजादा को ‘ये जादू है जिन्न का’, ‘शुभ शगुन’, ‘छोटी सरदारनी’ में देखा गया था. समृद्धि सवी की सवारी में नजर आई थीं.

शहजादा को कैसे ऑफर हुआ ये रिश्ता क्या कहलाता है

शहजादा धामी को ये रिश्ता क्या कहलाता है, में अरमान के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए पसंद किया गया है. अब, इंडिया फोरम से बात करते हुए, उन्होंने बताया कि उन्हें अरमान की भूमिका कैसे मिली और उन्होंने कभी यह क्यों नहीं बताया कि उन्हें इस भूमिका के लिए फाइनल कर लिया गया है.

मॉक शूट में नहीं पता था कौन से सीरियल के लिए था ऑडिशन

उन्होंने कहा कि जब उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है मिला तो वह लगभग 6-7 शो के मॉक शूट में शामिल थे. एक्टर ने कहा, जब उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है का ऑफर मिला, तो वह एक मॉक शूट में थे और उन्हें बताया गया कि उन्हें राजन शाही के शो के लिए फाइनल कर लिया गया है, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि यह कौन सा शो है. बाद में एक मीटिंग के दौरान उन्हें पता चला कि उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए विचार किया जा रहा है. हालांकि, फाइनल होने के बाद उन्होंने अपनी मां को शो करने के बारे में बताया. वह वास्तव में उत्साहित थी, क्योंकि वह इसकी फैन रह चुकी हैं.

प्रोमो से पहले तक शहजादा ने मां को नहीं बताया था कुछ

हालांकि, शहजादा ने कहा कि उन्होंने इस बात की जानकारी अपने प्रोमो रिलीज होने के बाद ही दी थी. उन्होंने आगे इसका कारण भी बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. उन्होंने कहा, “मेरा व्यक्तिगत मानना ​​है कि जब आप किसी चीज की इच्छा करते हैं, तो उसके बारे में अत्यधिक चर्चा बाधा बन जाती है. मेरा मानना ​​है कि जितनी ज्यादा चर्चा करो, आपको जो चाहिए, वो नहीं होगी.” उन्होंने कहा कि वह चीजों को गुप्त रखने और सही समय आने पर ही उसे साझा करने में विश्वास रखते हैं. समृद्धि और शहजादा के अलावा श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, शिवम खजूरिया, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, अनीता राज, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, मंथन सेतिया, शेरोन वर्मा और प्रतीक्षा होनमुखे हैं.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इन 2 पुराने किरदार की शो में हो रही है दोबारा एंट्री, अभीरा का अकेलापन होगा कम

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाला है ट्विस्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है की नई कहानी दिलचस्प होती जा रही है. अरमान ने अभीरा से इसलिए शादी की है, क्योंकि उसने अक्षरा से उसका ख्याल रखने का वादा किया था. वह उसे घर ले आता है, लेकिन कावेरी और पोद्दार परिवार उसे स्वीकार नहीं करता है. कावेरी अभीरा को घर छोड़ने के लिए बहुत कोशिश कर रही है. अभीरा और अरमान तब तक साथ रहने का फैसला करते हैं, जब तक अभीरा एक स्वतंत्र वकील नहीं बन जाती. हालांकि, कावेरी अभीरा की जिंदगी खराब करने के लिए सब कुछ कर रही है. रूही को भी अरमान के साथ देखकर जलन हो रही है. अरमान उसे सच्चाई बताता है और उसे अभीरा के लिए वहां रहने के लिए कहता है. रूही अब गोयनका हाउस में अपने पगफेरा के लिए जा रही है. अभीरा घर से भाग जाती है, क्योंकि उसे अपनी मां की याद आती है. रुही और रोहित पगफेरा के लिए गोयनका विला पहुंचते हैं और अभीरा भी वहां पहुंचेगी. मनीष और गोयनका अभीरा का स्वागत करेंगे और उसे आशीर्वाद देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >