Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के बच्चे की मां बनने की सच्चाई छिपाएगी रूही, इस कारण सदमे में आएगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि रूही अभीरा के बच्चे की मां बनने वाली है. अरमान पूरे परिवार को यह सच्चाई बताना चाहता है, लेकिन रूही की रिक्वेस्ट से दुखी हो जाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी के साथ दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. सीरियल में अभीरा के रूप में समृद्धि शुक्ला और अरमान के रूप में रोहित पुरोहित हैं, जिनकी लव स्टोरी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं. जहां अरमान ने अपनी मां शिवानी के लिए पोद्दार हाउस छोड़ दिया है.

रूही बनती है अभीरा के बच्चे की सरोगेट मां

ये रिश्ता क्या कहलाता है में पांच महीने का लीप आया है. जिसके बाद कहानी अरमान और अभीरा के बच्चे को पाने के संघर्ष पर केंद्रित है. वे शुरू में माता-पिता बनने की उम्मीद में आईवीएफ की कोशिश करते हैं, लेकिन डॉक्टर सरोगेसी को बेहतर ऑप्शन बताते हैं. दक्ष के लिए अभीरा के गहरे प्यार और देखभाल को देखकर, रोहित उसके लिए प्रार्थना करता है कि उसका अपना बच्चा हो. हालांकि, उनके प्रयासों के बावजूद, आईवीएफ सफल नहीं होता है. इसी बीच रूही उनकी सरोगेट मां बनने के लिए आगे आती है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

रूही की प्रेग्नेंसी की सच्चाई क्या बता पाएगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि रूही की प्रेग्नेंसी की सच्चाई पूरे परिवार के सामने आ जाएगी, क्योंकि वह पार्टी में अचानक बेहोश हो जाती है. इस बीच, अरमान अपनी अंतरात्मा और रूही के रिक्वेस्ट के बीच उलझा हुआ है. वह परिवार को बताना चाहता है कि अभीरा ही बच्चे की असली मां है. हालांकि, रूही उसे रोकती है और कहती है कि सच्चाई केवल डिलीवरी के बाद ही बताई जानी चाहिए. उसे डर है कि अभी परिवार को बताने से बिना मतलब की परेशानियां ही आएगी. अरमान ऐसे समय में खुद को फंसा हुआ महसूस करता है. इधर अभीरा काफी दुखी हो जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >