Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद रूही की शो में हुई धांसू एंट्री, गर्विता बोली- ट्विस्ट के साथ…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने दमदार कंटेंट से दर्शकों को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. हाल ही में सीरियल ने लीप लिया. जिसके बाद रूही की भूमिका निभाने वाली गर्विता साधवानी ने शो को अलविदा कह दिया था. अब एक्ट्रेस की री एंट्री हुई है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी को लेकर इन-दिनों चर्चा में है. हाल ही में शो ने लीप लिया. जिसके बाद अरमान और अभीरा हमेशा के लिए अलग हो गए. अभीरा दादीसा और विद्या संग चॉल में रहती है. वहीं अरमान अपनी बेटी पूकी उर्फ मायरा के साथ माउंट आबू शिफ्ट हो गया है. वह रेडियो जॉकी के तौर पर काम करता है. अभीरा को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि उसका बच्चा अरमान के पास है. सात साल पहले जो कुछ भी हुआ उसके लिए वह खुद को दोषी मानती है.

गर्विता साधवानी की ये रिश्ता क्या कहलाता है में हुई वापसी

लीप के बाद, हमने कहानी में कई बदलाव देखे. गर्विता साधवानी उर्फ ​​रूही ने हाल ही में पुष्टि की थी कि वह लीप के बाद शो का हिस्सा नहीं होंगी. हालांकि, एक्ट्रेस ने ये हिंट जरूर दिया था कि उनका एग्जिट बस कुछ समय के लिए ही होगा. इसके बाद वह नई कहानी के साथ वापसी करेंगी. अब लगता है कि एक्ट्रेस की री-एंट्री का समय आ गया है. उन्होंने कुछ बीटीएस फोटोज से फैंस को हिंट दिया.

अभीरा की तरह रूही भी छोटे घर में रहती है

गर्विता साधवानी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर नजर आ रही हैं. वह शो के डायरेक्टर ऋषि मंडल के साथ दिख रही हैं. वह एक नए घर में हैं. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “कुछ मैगी बना रही हूं… एक ट्विस्ट के साथ वापस @ऋषि मंडल सर.” ऐसा लगता है कि रूही और गोयनका की भी अब नई कहानी है. वीडियो में गर्विता के बैकग्राउंड से ऐसा लगता है कि रूही भी अभीरा की तरह एक छोटे से घर में रहती है. आने वाले एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 के लिए अक्षय कुमार ने वसूली मोटी रकम, परेश रावल, सुनील शेट्टी के हिस्से में आए रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >