Yeh Rishta Kya Kehlata Hai छोड़ने पर छलका रूही का दर्द, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा- मैंने ऐसा क्या किया…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जल्द लीप आने वाला है, जिससे कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. प्रोमो में दिखाया गया कि अरमान और अभीरा अब साथ में नहीं है. इस बीच गर्विता सिधवानी ने एक इमोशनल पोस्ट फैंस के नाम लिखा है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही लीप आने वाला है और कहानी में दर्शकों को बदलाव देखने को मिलेगा. अरमान, अभीरा से सारे रिश्ते तोड़कर दूसरे शहर शिफ्ट हो जाएगा. वह अकेले ही पूकी को पालेगा. शो के लेटेस्ट प्रोमो में एक नयी लड़की भी दिखाई दी थी, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वह अरमान की नयी लवर के रोल में दिखेंगी. ऐसा भी सुनने आ रहा है कि अभीरा के अपोजिट धीरज धूपर नजर आएंगे, लेकिन एक्टर ने मना कर दिया. रूही यानी गर्विता सिधवानी ने शो को अलविदा कह दिया है. उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखा है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने पर भावुक हुई गर्विता सिधवानी

गर्विता सिधवानी ने अपने इंटरव्यूज में साफ किया कि वह ये रिश्ता क्या कहलाता है को हमेशा के लिए नहीं छोड़ रही है. उनकी दोबारा से शो में वापसी हो सकती है. इस बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा कर फैंस को शुक्रिया कहा है. गर्विता लिखता है, ”तुम फैंस नहीं, फैम हो. और इतने स्मार्ट हो ना. कोई नजर नहीं आपके लिए. हेट को नो कहें और सिर्फ प्यार और सबकुछ सेलिब्रेट करें. मुझे नहीं पता कि मैंने आपका प्यार पाने के लिए क्या किया, लेकिन बिना शर्त प्यार से मैं अभिभूत हूं. सफर लंबा नहीं, हसीन होना चाहिए दोस्तों. ”

शो में आया 6 साल का लीप

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शो में छह साल का लीप आ गया है. अभीरा, विद्या और कावेरी एक छोटे से घर में रहते हैं. अभीरा एक कोर्ट केस के लिए तैयार करती है. घर से निकलने से पहले अभीरा, विद्या को कुछ साड़ी के बंडल देती है, जो साड़ी का छोटा सा बिजनेस करती है, ताकि घर के खर्चे में वह हाथ बटा सकें. कावेरी, अभीरा को कोर्ट के पास ड्राप करती है और उसे गुड लक कहती है. उसके बाद कावेरी और विद्या साड़ी बेचने में लग जाती है.

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >