Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि का किरदार निभाने पर रूहीन अली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अतीत की बड़ी सच्चाई…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने दिलचस्प ट्विस्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. शो में लीप आया. जिसके बाद रूहीन अली की एंट्री हुई. उन्होंने गीतांजलि की भूमिका निभाई. अब एक्ट्रेस ने शो करने और अपने कैरेक्टर को लेकर बात की.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में हाल ही में 7 साल का लीप आया. जिसके बाद कहानी पूरी तरह बदल गई. जहां अरमान और अभीरा हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए. वहीं कई नई एंट्री हुई. जिसमें सबसे पहले तो रूहीन अली का नाम है. वह गीतांजलि का रोल निभाती है और अरमान और उनकी बेटी मायरा के साथ रहती है. एक्ट्रेस ने अब शो में शामिल होने के अपने अनुभव को शेयर किया.

रूहीन अली ने गीतांजलि का किरदार निभाने पर तोड़ी चुप्पी

रूहीन अली ने टीओआई संग बात करते हुए कहा कि गीतांजलि अरमान का बहुत सम्मान करती हैं एक्ट्रेस ने कहा, “वह निश्चित रूप से उनके जीवन का हिस्सा बनना चाहती हैं, लेकिन यह सब बहुत ही पवित्र और सम्मानजनक है. उनकी भावनाएं सच्ची हैं.” दर्शकों की प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए रूहीन ने कहा, “अगर लोग उन्हें पसंद करते हैं या नापसंद भी करते हैं, तो इसका मतलब है कि मैं कुछ सही कर रही हूं. मैं इसे इस बात का संकेत मानती हूं कि वे जुड़े हुए हैं.”

ये रिश्ता क्या कहलाता है में शामिल होने पर क्या बोली रूहीन अली

एक लंबे समय से चल रहे शो में शामिल होना, जिसके पास अपने लॉयल फैंस है, इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, शुरुआत में ये थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन मैं खुद को याद दिलाती रही कि अगर मैं गीतांजलि के प्रति ईमानदार रहूंगी, तो लोग मुझसे जुड़ेंगे. मैं अति आत्मविश्वासी नहीं हूं, लेकिन मुझे अपनी मेहनत पर भरोसा है.”

बचपन से ये शो देखती हैं रूहीन अली

रूहीन ने आगे कहा, “जब मैं छोटी थी, तो मैं अपनी दादी के साथ शो देखती थी. मैं हिना खान मैम की बहुत तारीफ करती थी. अब भी, मैं कभी-कभी उनके या शिवांगी मैम के क्लिप को फिर से देखती हूं, ताकि टोन को समझ सकूं.” कैरेक्टर के शेड्स के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि कुछ पास्ट में ऐसा जरूर हुआ है, जिसे खोजा जाना बाकी है. जब राज उठेगा, तो काफी हंगामा होगा.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Review: अक्षय कुमार की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले जानें पास हुई या फेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >