Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही के बाद रोहित होंगे शो के नए विलेन, रोमित राज बोले- मेरे किरदार के निगेटिव…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में रूही रोहित को अतीत की सच्चाई बताने का फैसला करती है. अब सवाल उठता है कि क्या रोहित निगेटिव बन जाएगा. अब रोमित ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: साल 2009 में अपने लॉन्च के बाद से, ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. टीआरपी चार्ट में भी सीरियल ने अपना दबदबा बना रखा है. राजन शाही की ओर से निर्मित, शो में फिलहाल कहानी अभीरा और अरमान के इर्द-गिर्द घूम रही है. जहां दोनों माता-पिता बनना चाहते हैं, लेकिन अभीरा कंसीव नहीं कर पा रही है. ऐसे में कपल सरोगेसी चुनते हैं. रूही दोनों की मदद करना चाहती है और उनकी सरोगेट बनने के लिए तैयार हो जाती है.

रोहित को रूही अतीत की बताएगी सच्चाई

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाले हैं, क्योंकि रूही रोहित को अपने पास्ट की सारी सच्चाई बताने का फैसला करती है. वह बताएगी कि कैसे वह अरमान से प्यार करती थी और अभीरा से उसकी शादी नहीं होने देना चाहती थी. हालांकि सवाल यह उठता है कि क्या रोहित सच जानने के बाद सीरियल में निगेटिव किरदार निभाएगा. इसपर अब रोमित राज ने चुप्पी तोड़ी है.

क्या रोमित सीरियल में हो जाएंगे निगेटिव

रोमित राज ने बॉलीवुड स्पाई से कहा, “ये रिश्ता क्या कहलाता है में सिचुएशन जैसी होगी, रोहित वैसे ही रिएक्ट करेगा. अगर उसे लगेगा कि अरमान भैया और रूही ने उसे धोखा दिया है, तो वह उस तरह से रिएक्ट करेगा. आगे जाकर कुछ ऐसा ट्रैक आता है, तो फिर रोहित सिचुएशन देख के अलग तरह से रिएक्ट करेगा. अगर कोई गलतफहमी होती है या कुछ भी होता है, वो अपकमिंग ट्विस्ट में ही देखने को मिलेगा. मुझे लगता है कि लेखक यह मेरे कैरेक्टर के निगेटिव होने न होने के बारे में बताने वाले सही शख्स हैं. मैं गलत व्यक्ति हूं.”

यह भी पढ़ें- L2: Empuraan Box Office Collection: मोहनलाल की मलयालम फिल्म रचेगी इतिहास, ओपनिंग डे पर करेगी धांसू कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >