Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने अपकमिंग एपिसोड से उठाया पर्दा, रूही-अभीरा की जान लेने की कोशिश करेगा ये शख्स

रोहित पुरोहित ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड को राज खोले है. रोहित ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रूही और अभीरा की जान खतरे में दिख रही है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों कई सारे उतार-चढ़ाव दर्शकों को देखने मिल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा कि रूही मां बनने वाली है. अब अभीरा भी प्रेग्नेंट है और इस बारे में पोद्दार परिवार अनजान है. सिर्फ अरमान को इस बारे में पता है. अरमान चाहता है अभीरा अबॉर्शन करा लें क्योंकि उसकी जान को खतरा है. अभीरा इस बच्चे को रखना चाहती है और वह अरमान को समझाने में लगी हुई है. दूसरी तरफ चारु की शादी नीरज से फिक्स हो गई है.

रोहित पुरोहित ने सेट से शेयर किया ये वीडियो

अरमान, अभीरा को खोना नहीं चाहता और इसलिए वह उसे अबॉर्शन कराने के लिए कहता है. अभीरा को भगवान पर यकीन है कि वह सबकुछ अच्छा करेंगे. वहीं, चारु, नीरज से शादी नहीं करना चाहती क्योंकि वह एक बुरा इंसान है. हालांकि ये बात वह अपने परिवार वालों को नहीं बता पाती. ये बात अरमान और अभीरा के सामने आ जाता है और वह चारु की हेल्प करने का सोचते है. अपकमिंग एपिसोड को लेकर रोहित पुरोहित ने सेट से वीडियो शेयर किया है.

रूही और अभीरा फंस जाएगी नीरज के जाल में

वीडियो के मुताबिक, ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नीरज का सच अभीरा और अरमान के सामने आने के बाद वह उसका पर्दाफाश करती है. लेकिन नीरज स्मार्ट प्ले करता है और उन दोनों को ही फंसा देता है. नीरज, रूही की लाइफ को खतरे में डाल देगा और उसके कमरे को आग लगा देगा. इस दौरान अभीरा के प्रेग्नेंट होने के बारे में उसे पता चल जाएगा. रूही उसे ये बात छिपाने के लिए उसपर गुस्सा करेगी. अब उन्हें बचाने के लिए कौन आएगा, ये देखना दिलचस्प होगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सगाई के दिन चारु को मिला ये बेशकीमती गिफ्ट, संजय करेगा मनीष की बेइज्जती

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को अबॉर्शन करवाने के लिए कहेगा अरमान, क्या होगा पोद्दार परिवार का रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >