Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने अपकमिंग ट्विस्ट से हटाया पर्दा, अभीरा बोलीं- रोहित और शिवानी के जाने का…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित ने बात की. समृद्धि ने कहा, अरमान ने अपना पहला बेबी खो दिया और उसे अपने बच्चे को दफनाना पड़ा. उसके लिए ये एक बड़ा ट्रामा है. इसके अलावा आगे क्या होगा, इसका भी खुलासा हुआ है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला, गर्विता सिधवानी और रोहित पुरोहित नजर आते हैं. शो में एक बड़ा ट्विस्ट मेकर्स लेकर आए, जिसमें रोहित की मौत हो गई. रूही ने अभीरा और अरमान के बच्चे के लिए सरोगेसी मदर बनने का फैसला किया. अरमान और अभीरा बच्चे का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच रूही की फीलिंग्स अरमान के लिए बदल गए, लेकिन जल्द ही उसे ये अहसास हो गया कि वह गलत कर रही. दूसरी तरफ अरमान और कृष के बीच नयी परेशानियां आ गई. अभीर, चारु और कियारा की लाइफ में भी काफी उथल-पुथल देखने मिला. अब रोहित ने अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा हटाया है.

समृद्धि शुक्ला ने शो के स्टोरी लाइन को लेकर कहा- अरमान ने अपना पहला…

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान रूही को लेकर कुछ ज्यादा ही सुरक्षात्मक हो गया है. रूही को वह अपने मन से कुछ भी नहीं करने दे रहा. दूसरी तरफ अभीरा को वह गैर-जिम्मेदार कहता है. बॉलीवुड स्पाई से बात करते हुए रोहित पुरोहित ने स्टोरीलाइन के बारे में बात करते हुए कहा, अरमान ने अपना पहला बेबी खो दिया और उसे अपने बच्चे को दफनाना पड़ा. उसके लिए ये एक बड़ा ट्रामा है. समृद्धि शुक्ला ने बताया अभीरा भी इससे गुजरी हां और अरमान ने अपने न्यूबॉर्न बेबी का अंतिम संस्कार किया है. तो उसके लिए बहुत ज्यादा पेनफुल है. अरमान को अपने परिवार से बुरा व्यवहार झेलना पड़ रहा है और रोहित और शिवानी के जाने का उसपर असर पड़ रहा है.

अपकमिंग ट्विस्ट से हटा पर्दा

समृद्धि शुक्ला ने आगे बताया कि अरमान थोड़ा टॉक्सिक हो गया है और ये बहुत ज्यादा हो गया है. रोहित पुरोहित ने आगे बताया, अरमान ने अपने परिवार के लिए बहुत कुछ किया है और वह इस बात से दुखी है कि उसका परिवार उसे अच्छे से ट्रीट नहीं कर रही है. अरमान अब सिर्फ अपने बच्चे और अभीरा पर फोकस करना चाहता है. गौरतलब है कि रोहित और रूही ने मिलकर फैसला लिया था कि वह अभीरा और अरमान की मदद करेंगे. इस वजह से रूही ने सरोगेसी के लिए हां कहा था. अब रोहित के जाने के बाद रूही होने वाले बच्चे का बहुत ख्याल रख रही है.

यहां पढ़ें-  ‘ये इंडस्ट्री शुरू से चोर है, सबकुछ कॉपी करते…’ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, कहा- कल्ट फिल्मों में भी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >