Yeh Rishta Kya Kehlata Hai छोड़ते ही रोहित के हाथ लगा बड़ा शो ? रोमित राज बोले- मेरे लिए यह सिर्फ प्रोजेक्ट…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है को रोमित राज ने छोड़ दिया है और अब फैंस उन्हें शो में नहीं देख पाएंगे. रोमित अब किस प्रोजेक्ट या शो में नजर आएंगे, इसपर लेकर एक्टर ने बात की. साथ ही उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बताया.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोमित राज का राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ट्रैक खत्म हो गया है और वह अब शो में नजर नहीं आएंगे. रोमित शो में रोहित का किरदार निभाते थे, जिसकी शादी रूही से हुई थी. सीरियल में उनके किरदार की मौत हो गई है. अचानक रोमित के शो छोड़ने पर फैंस काफी निराश हो गए थे. अब रोमित ने बताया कि उनके पास अपकमिंग प्रोजेक्ट्स क्या है.

रोमित राज के हाथ लगा प्रोजेक्ट?

रोमित राज अब ये रिश्ता क्या कहलाता है का पार्ट नहीं है. टेली चक्कर से बात करने के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कोई दूसरा प्रोजेक्ट साइन किया है. इसपर एक्टर ने बताया कि उन्होंने कोई प्रोजेक्ट अभी साइन नहीं किया है, लेकिन वह होपफुल है. उन्होंने कहा, “लेकिन मैं आशान्वित हूं और भविष्य में अच्छी चीजों की उम्मीद कर रहा हूं. मेरे लिए यह सिर्फ प्रोजेक्ट के बारे में नहीं है, बल्कि उन लोगों के बारे में भी है जिनके साथ मैं काम करता हूं ,चाहे वह को-स्टार्स हो, निर्देशक हो या निर्माता. मैं ऐसे माहौल में रहना चाहता हूं जो प्रेरित करे और उत्थान करे. लेट्स सी भविष्य में क्या होता है. मैं आशावादी हूं.”

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दक्ष रोने लगता है. रूही उससे कहती है कि रोहित जाग जाएगा और उसे कहानी सुनाएगा. अभीरा, दक्ष को लेकर जाती है और उसे चुप कराती है. विद्या कहती है कि रोहित सिर्फ सोने का नाटक कर रहा है और वह जाग जाएगा. विद्या उसे जगाने की कोशिश करती है. मनीषा और काजल, विद्या को शांत कराने की कोशिश करती है. विद्या कहती है कोरस गैंग को बुलाकर लाओ, उनके आने के बाद रोहित जाग जाएगा. ये एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है.

यहां पढ़ें- CID: एसीपी प्रद्युमन की पहली सैलरी कितनी थी? एक एपिसोड के लिए लेते हैं लाखों में फीस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >