Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के रिसॉर्ट में भूत का साया मंडराया, अरमान इन 3 लोगों के साथ मिलकर भूतिया कमरे का सच लाएगा बाहर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा के रिसॉर्ट में गेस्ट भूत होने की शिकायत करेंगे. कुछ गेस्ट वहां से जाने लगेंगे. ऐसे में अभीरा सच्चाई पता करने की कोशिश करेगी और उसका साथ अरमान देगा. इस दौरान दोनों के सामने एक बड़ा सच आएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है का ट्रैक काफी रोमांचक और दिलचस्प हो गया है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि कावेरी, मायरा और अभीरा रिसॉर्ट को संभालने में लगी हुई है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और गीतांजलि रिसॉर्ट पहुंचते है. गीतांजलि, अरमान के करीब आने की कोशिश करती है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाता. अरमान उसे बार-बार याद दिलाता है कि ये शादी सिर्फ एक समझौते की शादी है. दूसरी तरफ एक कपल दौड़ते हुए आता है और कहता है कि उसके कमरे में भूत है. ये सुनकर अभीरा और मायरा डर जाती है.

अभीरा के रिसॉर्ट में है भूत?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रिसॉर्ट में दहशत का माहौल हो जाता है. मेहमान उन्हें अजीबोगरीब चीजें बताते हैं जो उन्होंने देखा है. एक गेस्ट वॉशरूम में खून होने की बात कहता है. कुछ गेस्ट रिसॉर्ट छोड़कर जाने की बात कहते हैं. अभीरा ये सब सुनकर परेशान हो जाती है. वह हिम्मत दिखाकर इस मामले में जांच करने की बात कहती है. अभीरा के साथ अरमान मिलकर खोजबीन करता है. उनके सामने एक चौंकाने वाला सच आता है. इन सभी भूतिया चालों के पीछे रिसॉर्ट मैनेजर होता है. वह जानबूझकर ऐसा करता है कि रिसॉर्ट की प्रतिष्ठा खराब हो और लोग वहां से चले जाए.

ऐसे आएगा सच सबके सामने बाहर

दादी, मायरा, अभीरा, अरमान सब मिलकर मैनेजर की सच्चाई सामने लाने का प्लान करते हैं. वह तीनों मिलकर दादी को एक भूत का गेटअप पहनाते हैं. सांस्कृतिक उत्सव के दौरान दादी मैनेजर का पर्दापाश करती है. उसकी सच्चाई सामने आने के बाद अरमान, अभीरा राहत की सांस लेते हैं. इस दौरान अरमान और अभीरा क्लोज आ जाते हैं. दूसरी तरफ गीतांजलि का क्या रिएक्शन होगा, ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में लीप को लेकर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जल्द ही अरमान और अभीरा का रोमांस देखने मिलेगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >