Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से राजन शाही ने हिना खान को निकाला था शो से बाहर, सालों बाद हुआ खुलासा

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में सबसे पहले हिना खान ने काम किया था. हालांकि उन्होंने अचानक से शो को छोड़ दिया था. अब उनके शो छोड़ने के पीछे की वजह सामने आई है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ 15 सालों से टीवी पर आ रहा है और इसकी लोकप्रियता दर्शकों के बीच काफी है. सीरियल में ये चौथा जेनरेशन दिखाया जा रहा है. इसकी शुरूआत हिना खान से हुई थी. उसके बाद अगले जेनरेशन में शिवांगी जोशी नजर आई थी. हालांकि राजन शाही के शो से अचानक हिना गायब हो गई थी, जिसके बाद फैंस परेशान हो गए थे ये जानने के लिए कि उन्होंने आखिर शो को क्यों छोड़ा था. अब डायरेक्टर राजन शाही ने इसके पीछे की वजह बताई है.


राजन शाही ने हिना खान को लेकर कही ये बात
हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है से शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखाया था. इससे पहले हिना खान के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था. राजन ने टेली टॉक इंडिया से बातचीत में हिना के शो से बाहर होने पर बात की. उन्होंने हिना की तारीफ की. साथ ही बताया कि हिना को शिवांगी के किरदार से काफी प्रॉब्लम होने लगी थी. डायरेक्टर ने बताया, एक दिन शूटिंग चल रही थी और वो कुछ लाइन्स नहीं कहना चाहती थी, जो शिवांगी जोशी के किरदार के सपोर्ट में थी. हिना ने उन्हें कहने से मना कर दिया. उस दिन मैंने उससे कहा ये सीन वैसे ही करना होगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शराब के नशे में अभीरा को देख अपना आपा खोएगा अरमान, फोड़ देगा बोतल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से सारे बंधन तोड़ पोद्दार हाउस छोड़ देगी अभीरा, मनीष गोयनका मदद के लिए आएगा आगे

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही के कमरे में अरमान की फोटो देख मनीष को लगेगा झटका, खुलेगा दोनों के प्यार का राज

हिना खान को सीरियल से बाहर निकाला गया था
राजन शाही ने आगे कहा, हिना इश बात के लिए नहीं मानी. मैंने फिर उससे कहा या तो शूटिंग करो या सेट छोड़ कर चली जाओ. उस दिन हिना ने पूरा दिन मेकअप रूम में बिताया. जब वो रात में सेट से निकली तो उन्हें एक मैसेज किया गया कि उनकी सेवा अब खत्म कर दी गई. हालांकि वो अगले दिन आई और वैसे ही शूटिंग किया और लाइन्स बोला. लेकिन फिर उन्हें इम्फॉर्म किया गया कि उन्हें शो से बाहर निकालने का फैसला कर लिया गया है. बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है अभी भी टीवी पर राज कर रहा है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सामने आया अभीरा और अरमान के कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का सच, संजय ने उड़ाया मजाक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >