Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. एपिसोड की शुरुआत अभीरा के बड़े फैसले से होती है. जब वह कहती है कि तान्या अब कृष संग नहीं रहना चाहती है और तलाक लेकर अपनी नई जिंदगी शुरू करना चाहती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दादीसा, अभीरा पर करती है गुस्सा
कावेरी सवाल उठाती है कि अगर कृष तलाक देने से इनकार कर दे तो क्या होगा. इस पर अरमान भरोसा दिलाता है कि जरूरत पड़ने पर अभीरा अदालत में तान्या का केस लड़ने के लिए तैयार है. कावेरी को यह बात पसंद नहीं आती और वह पूछती है कि वह अपने ही परिवार के खिलाफ कैसे खड़ी हो सकती है. वह कहती है कि कृष की गलती की सजा तान्या को नहीं मिल सकती है.
यह भी पढ़ें- फूट-फूटकर अचानक TMKOC के सेट पर रोने लगे बाघा, को-स्टार ने करवाया शांत, जानें मामला
Kajal Slaps Krish: कृष को थप्पड़ मार देती है काजल
इसी बीच कृष अपनी शादी बचाने की बात करता है, लेकिन तान्या साफ शब्दों में कह देती है कि जिस इंसान ने उसका भरोसा तोड़ा हो, उसके साथ रहना अब उसके लिए संभव नहीं है. काजल अपने बेटे को खरी-खोटी सुनाती है और कहती है कि उस जैसे बेटे पर उसे शर्म महसूस हो रहा है. इधर तान्या घर छोड़कर जाने ही वाली होती है, कि कृष कहता है कि इस मामूली गलती को माफ किया जा सकता है. उसकी बात सुनकर काजल का गुस्सा फूट पड़ता है और वह कृष को थप्पड़ मार देती है.
सरकारी स्कूल में पढ़ने का सोचेंगी मायरा और मुक्ति
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आगे देखेंगे कि अभीरा परिवार की फाइनेनशियल स्थिति को लेकर परेशान होगी. यह देखकर मायरा और मुक्ति एक बड़ा फैसला करती हैं. दोनों तय करती हैं कि वे महंगे स्कूल से निकलकर सरकारी स्कूल में पढ़ेंगी, ताकि परिवार का खर्च कम हो सके. प्लानिंग को सफल बनाने के लिए वे स्कूल में जानबूझकर ऐसी हरकतें करने का फैसला करती हैं जिससे उन्हें निकाल दिया जाए.
यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 हिट होगी या मिस, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू, मिले इतने स्टार्स
यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा
