Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का सुपरहिट शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे और शादी के ट्रैक को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है. रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर इस शो में दिशा और आर्यन की शादी का जश्न चल रहा है, लेकिन इस खुशी के माहौल में भी साजिश और टकराव का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा.
बारात में अभीरा का होगा अपमान
आने वाले एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा, जब अभीरा बारात का स्वागत करने पहुंचेगी. इसी दौरान विद्या सबके सामने उसे अपमानित कर देगी और साफ कहेगी कि इस शादी से उसका कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि, दादीसा अभीरा के सपोर्ट में खड़ी नजर आएंगी और परिवार वाले उसी से शादी की रस्में करवाने का फैसला लेंगे.
मेहर का नया खेल, बढ़ेगा तनाव
शादी की खुशियों के बीच मेहर एक बार फिर अपनी चाल चलती नजर आएगी. वह विद्या के कान भरकर उसे अभीरा के खिलाफ भड़काएगी, जिससे घर का माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो जाएगा. मेहर की यह साजिश कहानी में नया तूफान लेकर आएगी.
तान्या के हिस्से आएंगे आंसू
इस पूरे ड्रामे के बीच तान्या की हालत सबसे ज्यादा खराब दिखेगी. हालात इतने बिगड़ जाएंगे कि वह खुद को संभाल नहीं पाएगी और उसकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं लेंगे.
मायरा की बात से अभिरा को लगेगा झटका
कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा, जब मायरा बताएगी कि उसे बचपन की यादों से जुड़ा खास तोहफा मेहर ने दिया है. यह सुनकर अभिरा इमोशनल हो जाएगी और उसे गहरा झटका लगेगा.
अरमान को फंसाने की कोशिश
दूसरी ओर, मेहर अरमान को भी अपने जाल में फंसाने की कोशिश करेगी. वह लगातार अभीरा के खिलाफ जहर घोलती नजर आएगी, जबकि अरमान चुपचाप सब सुनता रहेगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह मेहर की बातों में आता है या सच्चाई का साथ देता है.
यह भी पढ़ें: ‘अपने बेटे को क्यों नहीं एक पैर पर खड़ा कर पाए ?’ भरे मंच पर बिग बी को लेकर ऐसा बोल गए समय रैना
