Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये शख्स लगाएगा विद्या पर घर तोड़ने का इल्जाम, अरमान और अभीरा के बीच आ रही दूरी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माधव और विद्या के बीच बहस होती है. विद्या अपने पति से कहती है कि उसने उसकी कभी कद्र नहीं की. माधव ये सुनकर नाराज हो जाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या, माधव से सवाल करती है कि क्या वह उससे दूर रहने का मन बना रहा. माधव कहता है कि उसने जो कावेरी के साथ किया वह सही नहीं था. विद्या उसे ताना मारती है और कहती है कि उसने कभी उसकी कद्र नहीं की. माधव कहता है कि उसे शुक्रगुजार होना चाहिए क्योंकि वह अभी भी पोद्दार हाउस में है, वरना वह अपनी मां के पास चला जाता. माधव कहता है कि उसने जल्दी रिटायरमेंट ले लिया क्योंकि वह अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहता था, लेकिन विद्या ने ऐसा होने नहीं दिया.

मनीषा, विद्या को देगी ताने

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान, माधव से अरमान कहता है कि वह विद्या को ऐसे ट्रीट ना करे. माधव कहता है कि उसे अपनी मां की साइड इतनी लेने की जरूरत नहीं है. अरमान उसे समझाता है कि पहले से ही विद्या और कावेरी लड़ रहे हैं और ऐसे में उन्हें मिलकर उनके बीच की दूरियां खत्म करनी चाहिए. दूसरी ओर अरमान और अभीरा एक-दूसरे को बहुत मिस करते हैं. दोनों सोचते हैं कि वह अपनी एनिवर्सरी खास तरह से सेलिब्रेट करेंगे. पोद्दार हाउस में मनीषा, अरमान, मनोज, विद्या के बीच बहस होती है. अरमान अपनी मां को कावेरी से माफी मांगने के लिए कहता है. मनीषा, विद्या से कहती है कि उसकी वजह से उसका परिवार टूट गया.

गुस्से में अभीरा, अरमान को छोड़कर चली जाएगी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा अपनी एनिवर्सरी के लिए डेकोरेशन करने के लिए अरमान के कमरे में जाती है और उसे सजाती है. इधर अरमान भी अभीरा के कमरे को अच्छे से सजाता है. कावेरी सजावट देखकर खुश होती है. दोनों एक-दूसरे से मिलने का इंतजार करते हैं. विद्या अपने बेटे को जाने से रोकती है. विद्या उससे कहती है कि उसकी बीपी बढ़ गया है और उसे उसकी जरूरत है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, विद्या पर इल्जाम लगाती है कि उसने अरमान को आने नहीं दिया. हालांकि अरमान अपनी मां का सपोर्ट करता है और कहता है कि अभीरा ज्यादा सोच रही है. गुस्से में अभीरा वहां से चली जाती है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बिन ब्याही मां बनेगी कियारा, प्रेगनेंसी के बारे में इस शख्स को चलेगा पता?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >