Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: लीप के बाद इन 2 शख्स की होगी एंट्री, इस वजह से अरमान और अभीरा हो जाएंगे अलग

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीप के बाद दर्शकों को दो नये चेहरे देखने मिलेंगे. सीरियल की कहानी अब नया मोड़ लेगी, जिसमें अभीरा और अरमान अलग हो जाएंगे. उनकी बेटी पूकी बड़ी हो जाएगी. अब ये दो नये एंट्री कौन सी है, आपको बताते हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीप के बाद कहानी बहुत ज्यादा दिलचस्प होने वाली है. अभीरा और अरमान अलग हो जाएंगे. शो का प्रोमो आया है, जिसमें दोनों अलग-अलग जिंदगी बिताते दिखे. पूकी, अरमान के साथ होती है. अभीरा अपनी बेटी पूकी को बहुत मिस करती है. हालांकि किस वजह से वह अलग होंगे, इसकी जानकारी सामने आ गई है. आपको ये भी बताते हैं कि पूकी का रोल कौन निभा रहा है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हुई दो लोगों की एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद नयी एंट्री होगी. एक्ट्रेस रुहीन अली शो में एंट्री ले चुकी है, जो अरमान की लवर का रोल निभाएगी. रुहीन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. प्रोमो में उनकी झलक दिख गई है और ऐसा लगता है कि वह पूकी के काफी करीब है. इसके अलावा पूकी का रोल उर्मा रूमानी निभा रही है. उर्मा काफी क्यूट है और दर्शकों को वह अपनी क्यूटनेस से काफी इम्प्रेस करने वाली है.

लीप के बाद किस वजह से अलग होंगे अरमान और अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद अरमान और अभीरा अलग-अलग दिखे. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट की मानें तो लीप से पहले दिखाया गया कि एक नैनी अचानक आती है और वह पूकी को लेकर जाती है. इस वजह से विद्या काफी परेशान हो जाती है. वह अपने परिवार को जोड़ने की कोशिश करती है. पूकी के गायब होने से चीजें खराब होने लगती है. पोद्दार और गोयनका परिवार पूकी को खोजने निकलते हैं. वह एक पुराने वेयरहाउस में जाते हैं. कंफ्यूजन के बीच अरमान को लगता है कि इसके बीच अभीरा जिम्मेदार है. अरमान उसपर काफी गुस्सा करता है और उसे बुरा-भला कहता है. अरमान के शब्द उनके रिश्ते को बर्बाद कर देता है. उनके बीच दरार बढ़ जाती है और सबकुछ करने के बाद भी अभीरा अकेला पड़ जाती है.

यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >