Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा 6 साल का लीप, अलग होंगे अरमान-अभीरा, पूकी की नयी मां की होगी एंट्री

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया कि शो में छह साल का लीप आने वाला है. लीप के बाद की कहानी काफी जबरदस्त होने वाला है. अभीरा और अरमान अलग हो जाएंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेकर्स छह साल का लीप लेकर आ रहे हैं. लीप के बाद की कहानी क्या होगी, इसकी झलक भी सामने आ गई है. लीप के बाद रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला यानी अभीरा और अरमान अलग होने वाले हैं. हालांकि किस वजह से दोनों अलग होंगे, इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है. प्रोमो फैंस को इमोशनल कर देगा.

अलग हो जाएंगे अभीरा और अरमान फिर से

ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोमो के शुरुआत में दिखाया जाता है कि अरमान लॉ छोड़कर आरजे बन जाता है. दूसरी तरफ अभीरा अपनी बेटी पूकी को याद करती है. पूकी का जन्मदिन होता है और अभीरा उसके लिए केक लाती है. वह कहती है कि ‘किस्मत ने क्यों मुझे मेरी बच्ची से अलग कर दिया? क्या गलती थी मेरी जो मुझे अकेले जीने पर मजबूर कर दिया?’ अरमान, अभीरा की फोटो देखकर उसे फाड़ कर फेंक देता है और कहता है वह उसकी परछाई अपनी बेटी पर कभी नहीं पड़ने देगा. अरमान के पास पूकी आती है और वह उससे तोहफे में मां मांगती है. तभी प्रोमो में एक नयी लड़की को दिखाया जाता है जो पूकी के साथ होती है.

कावेरी करेगी अभीरा का बचाव

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा पर बुरी मां होने का आरोप लगाता है. कावेरी, अभीरा का बचाव करती है. वह अरमान से कहती है कि अभीरा ने ही रूही का सबसे ज्यादा ख्याल रखा था, जब वह मां बनने वाली थी. कावेरी कहती है अभीरा को पूकी की फ्रिक है. अरमान सवाल करता है कि क्या उसका प्यार पूकी के लिए फेक है. कावेरी कहती है कि वह एक मां के प्यार की बेइज्जती क्यों कर रहा है. वह पूकी को अभीरा को दे देती है.

यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >