Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स ने दिया अरमान को 8 दिनों का अल्टीमेटम, क्या अभीरा संग तलाक होगा फाइनल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. जहां दादीसा अरमान को खुली चुनौती देती है. वह कहती है कि या तो वह अभीरा को 8 दिनों में मना ले या तलाक के कागजात पर साइन कर दें.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद कई जबरदस्त ट्विस्ट सामने आए हैं. जहां अक्षरा और अभिमन्यु के बेटे अभीर की एंट्री हुई. वहीं अभीरा और रूही मां बन गई. जहां अभीरा का बेबी इस दुनिया में आते ही चला गया. वहीं रूही ने बेटे को जन्म दिया और कोमा में चली गई. जिसके बाद रोहित ने अपना बच्चा अरमान और अभीरा को दे दिया. दोनों ने प्यार से उसका नाम दक्ष रखा. हालांकि रूही जैसे ही ठीक हुई, रोहित ने अपना बेबी मांगा और अभीरा को सारी सच्चाई पता चल गई. वह अरमान से काफी नाराज है, इसलिए उसे तलाक तक देने के लिए तैयार है. उथल-पुथल के बीच, मनीष तलाक की कार्यवाही शुरू करता है.

अभीरा को मनाने की कसम खाता है अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अरमान तब दंग रह जाता है, जब उसे अभीरा से तलाक के कागजात मिलते हैं. कावेरी भी हैरान रह जाती है, लेकिन अरमान को पूरा विश्वास है कि अभीरा ने यह फैसला दिल से नहीं लिया है. वह अपनी पत्नी को मनाने की कसम खाता है. इस बीच, मनीष अभीरा को समझाने की कोशिश करता है और उसे बताता है कि अरमान ने न केवल उसका दिल तोड़ा है बल्कि उसकी जिंदगी के साथ भी खिलवाड़ किया है.

दादीसा ने अरमान को दी ये चुनौती

हालांकि, अभीरा दृढ़ता से कहती है कि हर रिश्ता भाग्य से बनता है और उसके और अरमान के लिए तलाक लेना ही सही होगा. कावेरी फिर अरमान के प्यार को चुनौती देती है और उससे अपने भाग्य की दिशा बदलने की रिक्वेस्ट करती है. वह उसे एक अल्टीमेटम देती है, या तो 8 दिनों के भीतर अभीरा को मना ले या फिर तलाक के पेपर्स पर चुपचाप साइन कर दें. अरमान हाथ मिलाकर उसकी चुनौती स्वीकार करता है. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या अरमान सिर्फ 8 दिनों में अभीरा का मन बदलने में कामयाब होगा? या फिर दोनों की राहें हमेशा के लिए अलग हो जाएगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से दूर जाने का फैसला लेगी अभीरा, तलाक के पेपर्स पर क्या करेगी साइन

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने नहीं, इस शख्स ने भेजा अरमान को तलाक के पेपर्स, आगे आएगा बड़ा ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >