Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अक्षरा की बेटी बनेगी हेली शाह! इस दिन आखिरी एपिसोड शूट करेंगे हर्षद-प्रणाली

सोशल मीडिया पर इन दिनों ये रिश्ता क्या कहलाता है के लीप को लेकर चर्चा है. फैंस इस बात को जानना चाहते है कि लीप के बाद शो का चेहरा कौन होगा. इस बीच खबरें आई थी कि अभिमन्यु यानी हर्षद चोपड़ा हर्षद 30 अक्टूबर को आखिरी एपिसोड की शूटिंग करेंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है कई सालों से टीवी पर प्रसारित हो रहा है. शो की लोकप्रियता में इतने सालों में काई कमी नहीं आई है. अभिमन्यु और अक्षरा की शादी का प्रोमो सामने आने के बाद से फैंस खुश है कि फाइनली दोनों साथ होंगे. हालांकि उनकी शादी में अलग-अलग तरह की दिक्कतें आ रही है. प्रेग्नेंट अक्षरा इन दिनों अभिमन्यु संग शादी को लेकर कंफ्यूज हो रही है. वहीं, मंजिरी नहीं चाहती कि वो आने वाले इस बच्चे के साथ अभिमन्यु संग अक्षरा शादी करें. वो अभीर को भड़का रही है ताकि वो उस बच्चे के खिलाफ हो जाए. अभीर उसकी बातों में आ रहा है. अभीर अपनी मां से बुरा बर्ताव करता है और कहता है कि सबको उस नये बच्चे की फ्रिक है. दूसरी तरफ ऐसी खबरें आईं कि शो जेनरेशन लीप लेगा. हर्षद और प्रणाली शो छोड़ देंगे और उनकी जगह कोई और लेगा. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो दोनों इस साल 10 नवंबर को दोनों अपना आखिरी एपिसोड शूट करेंगे.

इस दिन आखिरी एपिसोड शूट करेंगे हर्षद-प्रणाली

सोशल मीडिया पर इन दिनों ये रिश्ता क्या कहलाता है के लीप को लेकर चर्चा है. फैंस इस बात को जानना चाहते है कि लीप के बाद शो का फेस कौन होगा. इस बीच खबरें आई थी कि अभिमन्यु यानी हर्षद चोपड़ा हर्षद 30 अक्टूबर को आखिरी एपिसोड की शूटिंग करेंगे. लेकिन अब लगता है कि कि अभिमन्यु के किरदार को एक्सटेंशन मिल गया है. टेलीचक्कर की नयी रिपोर्ट की मानें तो प्रणाली राठौड़ और हर्षद इस साल 10 नवंबर को अपने आखिरी एपिसोड की शूटिंग करेंगे. अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि लीप के बाद कौन से कलाकार होंगे और कौन शो को अलिवदा कहेंगे.

हेली शाह की एंट्री

कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए महिमा मकवाना, हेली शाह, जन्नत जुबैर और अनुष्का सेन ने ऑडिशन दिया था. फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट की मानें तो सूत्र ने बताया कि इन तीनों को कई बार डीकेपी ऑफिस से निकलते हुए देखा गया. वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि तेजस्वी प्रकाश की को-स्टार हेली शाह ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीड रोल निभा सकती है. दोनों ने स्वरागिनी में एक साथ काम किया था. हालांकि फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार, “हेली शाह ये रिश्ता क्या कहलाता है नहीं कर रही हैं. उन्हें धारावाहिक के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन वह नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और इसलिए, लंबे समय तक चलने वाले फिक्शन शो में काम नहीं कर पाएंगी.

ईशा सिंह के नाम पर हो रही चर्चा

वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो ये रिश्ता क्या कहलाता में दर्शक फहमान खान के अपोजिट ईशा सिंह के साथ रोमांस करते देखना चाहेंगे. इसके अलावा महिमा मकवाना, जन्नत ज़ुबैर, हेली शाह और अनुष्का सेन से भी बातचीत चल रही है. इन अभिनेत्रियों को प्रोडक्शन कंपनी के ऑफिस से बाहर निकलते देखा गया है, जिससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे मुख्य भूमिकाओं के लिए ऑडिशन देने गई होगी. फिलहाल फाइनल अनाउंसमेंट के लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से कटेगा हर्षद चोपड़ा का पत्ता? लीप के बाद प्रणाली राठौड़ बनेगी नायरा! जानें यहां

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अक्षरा को अभीर की बात याद आती है कि उसने उस बच्चे को अबॉर्ट कराने के लिए कहा है. वो अपे बच्चे को अबॉर्ट करना के लिए अस्पताल जाती है. अभिमन्यु अक्षरा को बुलाने का फैसला करता है, लेकिन वो उसका फोन नहीं उठाती. अक्षरा के डॉक्टर गर्भपात रोकने के लिए कहते हैं और वह अभिमन्यु को इस बारे में बताती है. अक्षरा अबॉर्शन पेपर्स पर साइन करती है. अक्षरा के बारे में जानकर अभिमन्यु चौंक जाता है. अभिमन्यु अक्षरा को रोकने के लिए अस्पताल जाता है. ऑपरेशन थिएटर में जाने के बाद अक्षरा को अभीर और अभिनव के पल याद आते हैं. उसे याद है कि स्वर्णा और मंजरी ने उससे बच्चा गिराने के लिए कहा था. वहीं, एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु अक्षरा को वापस लाता है. अक्षरा का कहना है कि वह बच्चा गिराने में असफल रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >