Yeh Rishta Kya Kehlata Hai:इस दिन आखिरी एपिसोड शूट करेंगे हर्षद चोपड़ा! अभिमन्यु-अक्षरा की लव स्टोरी होगी खत्म

ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों सुर्खियों में है. हर्षद के ये रिश्ता क्या कहलाता है से बाहर होने की खबरें आ रही थी. कहा जा रहा है कि वो शो को अलविदा कह देंगे. अब इसपर नया अपडेट आया है कि एक्टर आखिरी एपिसोड शूट करने जा रहे है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का ये रिश्ता क्या कहलाता है 2009 में स्टार प्लस पर शुरू हुआ था. शो लगातार कई सालों से सफलतापूवर्क टीवी पर चल रहा है. शो में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ अभिमन्यु और अक्षरा की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. कहा जा रहा है कि शो में लीप आएगा और हर्षद- प्रणाली शो को अलविदा कह देंगे. शो में उनकी जगह कौन लेगा, इसे लेकर सोशल मीडिया पर हर दिन नये नाम आ रहे है. ट्रैक की बात करें तो अक्षरा को पता चलता है कि वह अभिनव के बच्चे की मां बनने वाले है. मंजिरी इस खबर से परेशान होती है और वो चाहती है कि अक्षरा इस बच्चे के साथ आगे ना बढ़ें. हालांकि अभिमन्यु, अभिनव के बच्चे को स्वीकार करने के लिए तैयार है. वहीं, खबरें है कि हर्षद की जगह एक नया एक्टर लेगा. अबतक फहमान खान, रणदीप राय का नाम सामने आया था. जिसके बाद एक्टर करण वाही का भी नाम चर्चा में है. अब अपडेट आया है कि हर्षद चोपड़ा 30 अक्टूबर को ये रिश्ता क्या कहलाता है की शूटिंग पूरी करेंगे.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षद कब करेंगे आखिरी शूटिंग

ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों सुर्खियों में है. हर्षद के ये रिश्ता क्या कहलाता है से बाहर होने की खबरें आ रही थी. कहा जा रहा है कि वो शो को अलविदा कह देंगे. हालांकि ऐसी भी खबरें है कि प्रणाली शो में उनकी ही बेटी का किरदार निभा सकती हैं. हालांकि, कुछ भी पुष्टि नहीं की गई है. अभी तक हर्षद के शो से बाहर होने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसपर नया अपडेट आया है. टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर 30 अक्टूबर को शो की शूटिंग पूरी करेंगे. फैंस को इस संबंध में आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.

लीप के बाद इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री!

कहा ये भी जा रहा है कि लीप के बाद प्रणाली राठौड़ का अगर पत्ता कटता है, तो उनकी जगह कौन लेगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने अबतक कई एक्टर्स को अप्रोच किया है और कई नाम सामने आ चुके है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स अब निहारिका चौकसे के नाम पर विचार कर रहे हैं. निहारिका को दर्शक आखिरी बार सीरियल फालतू में देख चुके है और अब ये शो बंद हो चुका है. शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से कटेगा हर्षद चोपड़ा का पत्ता? लीप के बाद प्रणाली राठौड़ बनेगी नायरा! जानें यहां

मंजरी की बातों को सुनकर अक्षरा हुई परेशान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के ट्रैक की बात करें तो अक्षरा ये जाानकर शॉक्ड हो जाती है कि मंजरी अप्रत्यक्ष रूप से अक्षरा से बच्चे से छुटकारा पाने के लिए कहती है. मंजरी अक्षरा से अभीर और अभिमन्यु के बारे में सोचने और उसके बाद ही कोई निर्णय लेने के लिए कहती है. अक्षरा को मंजरी की बात याद आती है और वह घबरा जाती है. वह अभिमन्यु और अभीर के साथ अतीत को याद करती है. अभिमन्यु ये सोचता है कि आखिर अक्षरा के मन में क्या चल रहा है. मुस्कान उसे बताती है कि मंजरी ने अक्षरा को अभिनव के बच्चे को गिराने के लिए कहा था. ये जानकर अभिमन्यु काफी हैरान हो जाता है और सोचता है कि उसकी मां ऐसा कैसे कह सकती है.

अब तक आपने ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अभीर और रूही को मनीष बताते हैं कि शादी नहीं हो सकती क्योंकि अक्षरा की तबीयत ठीक नहीं है. बच्चे इस फैसले के पीछे की असली वजह जानने की जिद करते हैं. अभीर के जिद करने पर मनीष उसे बताते है कि अक्षु अस्वस्थ है क्योंकि वह प्रेंग्नेंट है. वहीं, शादी के बारे में सोचते समय, अभि अपने दोस्त को याद करते हुए अक्षु और अभिनव की तस्वीर देखता है. मंजिरी उसे शादी के संबंध में सोच-समझकर निर्णय लेने के महत्व पर जोर देती है. दोनों की बातें अक्षरा सुन लेती है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु के साथ अभीर की भी चली जाएगी जान! बेटी को जन्म देगी अक्षरा, रखेगी ये नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >