Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और अभीरा को साथ देखकर गीतांजलि करेगी ये काम, एक साथ पोद्दार हाउस से गायब होंगे ये 3 लोग

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 15 September Written Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीषा अपनी बेटी कियारा को खोजने निकलती है. मनीषा से अरमान कहता है कि अगर वह मनोज और आर्यन को माफ कर सकती है, तो उसे कियारा को भी माफी मांगने का एक मौका देना चाहिए.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 15 September Written Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मायरा, अभीरा के बगल में सोई होती है. अभीरा को जेल में बिताए पल याद आते हैं. अभीरा को लगता है कि जलेबी ने फिर से मायरा को किडनैप कर लिया. वह जोर-जोर से मायरा का नाम चिल्लाने लगती है. मायरा उसके सामने होती है, लेकिन अभीरा उसे देख नहीं पाती. अभीरा, मायरा का नाम लेते हुए कमरे से बाहर आती है. उसकी आवाज से हर कोई जाग जाता है. कावेरी उसे समझाती है कि मायरा उसके पास में है. अभीरा को लगता है कि मायरा फिर से किडनैप हो गई है.

अरमान और अभीरा को पास देखकर गीतांजलि करेगी ये काम

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अगली सुबह अभीरा नाश्ता करने के लिए आती है. वह कुछ भी खाने से मना कर देती है. अरमान उसे केक खाने के लिए देता है, जो तान्या ने कृष के लिए बनाया होता है. तान्या ये देखकर गुस्सा हो जाती है, लेकिन अरमान उसे कुछ भी बोलने से मना करता है. अभीरा अपने हाथ से ही केक को खाने लगती है. उसके चेहरे पर केक थोड़ा सा लग जाता है. अरमान ये देखता है और अपने हाथों से पोंछता है. गीतांजलि ये देखकर ईर्ष्या करने लगती है. गीतांजलि जलन में सारी लाइट ऑन कर देती है.

अरमान को बिना बताए अभीरा को मसूरी ले जाएगी कावेरी

मनीषा अपनी बेटी कियारा को खोजने निकलती है. मनीषा से अरमान कहता है कि अगर वह मनोज और आर्यन को माफ कर सकती है, तो उसे कियारा को भी माफी मांगने का एक मौका देना चाहिए. वह उसे कियारा का साथ देने के लिए कहता है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कावेरी, अभीरा को मसूरी ले जाने की बात कहती है. उसे लगता है कि माहौल बदलेगा तो अभीरा ठीक हो जाएगी. अरमान ये जानकर चौंक जाता है कि अभीरा, मायरा और कावेरी मिसिंग है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: किसी को बिना बताए अभीरा को ये 2 शख्स लेकर जाएंगे मसूरी, गीतांजलि बनेगी विद्या की चहेती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >