Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अरमान-अभीरा का हो जाएगा तलाक, गर्विता साधवानी ने अपकमिंग ट्रैक से उठाया पर्दा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि रूही अरमान को तलाक के कागजात थमाएगी और अभीरा से तलाक लेने के लिए कहेगी. गर्विता साधवानी ने अपकमिंग ट्रैक से पर्दा उठाया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है सबसे पसंदीदा शो में से एक है. लेटेस्ट ट्रैक के अनुसार, अभीरा को अरमान से प्यार होने लगा है और रूही को उनका बंधन पसंद नहीं आ रहा है. हम सभी जानते हैं कि अरमान और अभीरा ने अक्षरा की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए शादी की थी. अभीरा के वकील बनने के बाद उन्होंने अलग होने का भी फैसला किया था. रूही और अरमान एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन परिवार की खातिर रूही को अरमान के भाई रोहित से शादी करनी पड़ी. अरमान अब रूही को केवल एक जिम्मेदारी के रूप में देखता है, क्योंकि उसका भाई रोहित गायब है. हालांकि, रूही और पोद्दार परिवार ने अब मान लिया है कि रोहित जिंदा नहीं है. इसलिए रूही ने अरमान के करीब आने की कोशिश शुरू कर दी है.


क्या अभीरा को तलाक दे देगा अरमान
इधर अरमान अब अपनी पत्नी के करीब आने लगा है. दोनों एक दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते हैं. ये सब देखकर रूही को काफी जलन होती है. बीते दिनों मेकर्स की ओर से ये रिश्ता ये क्या कहलाता है का नया प्रोमो शेयर किया गया, जिसमें हमने देखा कि अरमान और अभीरा एक दूसरे के साथ रोमांटिक हो रहे हैं. बाद में अचानक अभीरा अपने पति के गाल पर किस कर लेती है. ये देखकर रूही को काफी जलन होती है. वो अरमान को तलाक के कागज देती है. वह कहती है कि लगभग एक साल बीत चुका है और उसे अब तलाक ले लेना चाहिए. अब फैंस के मन में ये ख्याल है कि क्या अरमान अभीरा का तलाक हो जाएगा.


रूही ने अपकमिंग ट्रैक को लेकर कही ये बात
राजन शाही की इफ्तार पार्टी में समृद्धि शुक्ला उर्फ ​​अभीरा और गर्विता साधवानी उर्फ ​​रूही ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में तलाक के ट्विस्ट पर बात की. गर्विता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि तलाक होगा या नहीं, लेकिन रूही तलाक का मुद्दा जरूर उठाने वाली हैं, क्योंकि अब उनका धैर्य खत्म हो चुका है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में सलोनी संधू, शिवम खजुरिया, ऋषभ जयसवाल, श्रुति रावत, संदीप कुमार, विनीत रैना, संदीप राजोरा, गौरव शर्मा, श्रुति उल्फत, शेरोन वर्मा, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, सिकंदर खरबंदा, मंथन सेतिया जैसे स्टार्स हैं.

Read Also- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मसूरी में अकेले पड़ जाएगी अभीरा, कावेरी के खिलाफ जाकर उसके पास जाएगा अरमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >