Shivangi Joshi को हुआ प्यार, इस टीवी एक्टर के साथ है रिलेशनशिप में! एक्ट्रेस बोली- मुझे नहीं पता कि…

ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा उर्फ शिवांगी जोशी की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. फैंस उनकी लाइफ से जुड़ी हर बात के बारे में जानना चाहते है. के लव लाइफ को लेकर फैंस हमेशा जानना चाहते है. उनकी लव लाइफ को लेकर नया अपडेट आया है.

Shivangi Joshi-Randeep Rai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने नया फोटोशूट फैंस के साथ शेयर किया था. अब उनकी डेटिंग की खबरें इंटरनेट पर चल रही है. ऐसी खबरें है कि शिवांगी, ‘बालिका वधू 2’ एक्टेस रणदीप राय को डेट कर रही है. ‘बालिका वधू 2’ में एक्ट्रेस ने आनंदी का रोल निभाया था.

शिवांगी जोशी इसे कर रही डेट

ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा उर्फ शिवांगी जोशी के लव लाइफ को लेकर फैंस हमेशा जानना चाहते है. पहले उनका नाम मोहसिन खान के साथ जुड़ रहा था. अब ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो ‘बालिका वधू 2’ एक्टर रणदीप राय को डेट कर रही है. सूत्र की मानें तो बालिका वधू 2 की शूटिंग के दौरान शिवांगी और रणदीप के बीच दोस्ती वाला रिश्ता था. शो के बंद होने के बाद प्यार को रास्ता मिल गया. उन्हें डेटिंग शुरू किए हुए लगभग तीन महीने हो चुके है.

शिवांगी जोशी ने बताया रिश्ते का सच

सूत्र ने ये भी कहा कि दोनों का रिश्ता और मजबूत होता जा रहा है. उन्हें कई मौकों पर एक-दूसरे की बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किया गया है और समय मिलने पर साथ में जिम भी जाते है. बता दें कि बालिका वधू 2 में दोनों ने साथ में काम किया था. इस बारे में जब शिवांगी जोशी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, नहीं, यह सच नहीं है. मुझे नहीं पता कि यह कहां से आ रहा है.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 12 फेम शिवांगी जोशी के दिल का चैन किसने चुरा लिया? एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो वायरल

रणदीप राय ने कही ये बात

वहीं, इस मामले में जब रणदीप राय ने कहा कि, शिवांगी और मैं सिर्फ दोस्त हैं. मेरे बहुत कम दोस्त हैं और वह उनमें से एक है. बता दें कि शिवांगी और एक्टर मोहसिन खान के लिंक-अप की खबरें अक्सर आती रहती थी. हालांकि दोनों ने एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया है. दोनों ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा और कार्तिक का रोल निभाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >