Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम शिवांगी जोशी ने छत पर दिखाए शानदार डांस मूव्स, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

शिवांगी जोशी ने अपने होमटाउन देहरादून से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डांस करते दिख रही है. शिवांगी ब्लैक स्वेटर और छोटी सी स्कर्ट में काफी ग्लमैरस लग रही है.

Shivangi Joshi video: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो छोड़ चुकी हैं, लेकिन फैंस उनके पोस्ट का बेताबी से इंतजार करते रहते हैं. शिवांगी इन दिनों एक के बाद एक फोटोज और वीडियो शेयर कर रही है. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया हैं. वीडियो में वो डांस करती दिख रही है.

शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, काम की बातों से पल्ला झाड़े, बेवजाह क़िस्मत पे ये बिल फाड़े, लेजी लैड, लेजी लैड सैयां. दरअसल ये एक गाने के बोल है, जो फिल्म घनचक्कर का है. ब्लैक शार्ट ड्रेस में एक्ट्रेस का लुक कमाल लग रहा है. ब्लैक स्वेटर, कैप और छोटी से स्कर्ट पहने वो डांस कर रही है.

https://www.instagram.com/p/CWVvVG4AG40/

वीडियो शिवांगी जोशी ने अपने घर देहरादून से बनाया है और वो अपने छत पर डांस करती दिख रही है. वीडियो पर हजारों लाइक्स अबतक आ चुके है. एक यूजर ने लिखा, माशा अल्लाह, हमारी शहजादी. एक यूजर ने लिखा, एक्सप्रेशन क्वीन. एक यूजर ने लिखा, सैयां तो काम कर रहे है वो कहां से लेजी है.

Also Read: मां अरुणा भाटिया को याद कर भावुक हुए अक्षय कुमार, वीडियो शेयर कर लिखा स्पेशल मैसेज, VIDEO

इससे पहले शिवांगी जोशी ने ब्लैक शार्ट ड्रेस में अटलांटिस से कुछ फोटोज शेयर किया था. तसवीरों में वो बहुत ही ग्लैमरस लग रही थी और उनकी फोटोज काफी वायरल हुई थी. एक्ट्रेस ने बालों को ओपन रखा था और वो इस लुक में बेहद खूबसूरत लगी थी.

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने कुछ समय पहले दुबई से भी अपनी कई बेहतरीन तसवीरें शेयर की थी. बता दें कि शिवांगी ने पिछले साढ़े 5 साल तक ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में काम किया था. शो से उन्हें घर- घर में काफी पहचान मिली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >