Mohsin Khan Engagement: 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' के कार्तिक को मिली रियल लाइफ 'नायरा', जानिए कौन हैं उनकी मंगेतर

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान ने तमन्ना संग सगाई कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. देखिए इस इंटीमेट सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें और मोहसिन का खास नोट.

Mohsin Khan Engagement: टीवी एक्टर मोहसिन खान के फैंस के लिए खुशखबरी है. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा निजी रखा है. लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की खबर शेयर कर सभी को चौंका दिया है. एक्टर ने तमन्ना के साथ अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की और इस खास मौके की कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की.

Mohsin Khan Engagement with Tamanna: मोहसिन ने की सगाई

मोहसिन ने 22 अगस्त 2026 की रात सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं. इस निजी समारोह में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए. तस्वीरों में मोहसिन और तमन्ना साथ में काफी खुश नजर आए। एक तस्वीर में तमन्ना अपनी खूबसूरत डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं.

What Mohsin and Tamanna Wore in Engagement: क्या था सगाई का ऑउटफिट 

सगाई के मौके पर मोहसिन ब्लैक सूट, सफेद शर्ट और लाल टाई में नजर आए. वहीं, तमन्ना ने अलग-अलग तस्वीरों में सफेद आउटफिट और लाल गाउन पहना था. दोनों की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया.

Mohsin Shared a Special Message for Fiance Tamanna: तमन्ना के लिए मोहसिन ने लिखा खास मैसेज

सगाई की तस्वीरों के साथ मोहसिन ने तमन्ना के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा. उन्होंने बताया कि तमन्ना एक आत्मविश्वासी और संवेदनशील इंसान हैं. उन्हें हंसना, डांस करना और गाना पसंद है. मोहसिन ने यह भी बताया कि तमन्ना से पहली मुलाकात के दौरान ही उन्हें उनके साथ एक खास जुड़ाव महसूस हुआ था.

मोहसिन खान पोस्ट

एक्टर ने अपने पोस्ट में अपने जीवनसाथी को पाने की खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा कि उन्हें महसूस हो गया था कि उन्हें अपना हमेशा साथ रहने वाला साथी मिल गया है. मोहसिन ने अपनी पोस्ट के अंत में एक-दूसरे को अपना घर मिलने और साथ जिंदगी शुरू करने की बात कही.

मोहसिन खान पोस्ट

उनके इस रोमांटिक पोस्ट के सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में कपल को बधाइयां देनी शुरू कर दीं. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है.

Fans Reacted on Mohsin's Instagram Post: फैंस ने किया रिएक्ट

मोहसिन के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आए. कई यूजर ने रेड दिल दिया है, तो किसी ने रोने वाली इमोजी कमेंट की है. एक यूजर ने  लिखा है, मुझे भरोसा नहीं हो रहा, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, इसे अनदेखा अनदेखा नहीं किया जा सकता.

फैंस ने किया रिएक्ट

एक यूजर ने लिखा कि ‘congratulation’ तो वही  एक और यूजर ने लिखा उफ्फ ये कैप्शन


फैंस ने किया रिएक्ट

Who is Tamanna Mohsin Khan's Fiance: कौन हैं मोहसिन खान की मंगेतर तमन्ना?

तमन्ना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं और वह अब तक लाइमलाइट से काफी दूर हैं. वह अपनी निजी जिंदगी को पब्लिक से दूर रखना पसंद करती हैं. उनके परिवार, प्रोफेशन और बैकग्राउंड से जुड़ी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है.

मोहसिन खान की fiance तमन्ना, फोटो इंस्टाग्राम

मोहसिन ने भी अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा. सगाई की घोषणा के बाद उन्होंने पहली बार फैंस के सामने तमन्ना की तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें अपना हमेशा साथ रहने वाला साथी बताया.

मोहसिन खान लंबे समय से टीवी स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन उनकी सगाई की खबर ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. फैंस अब इस नए सफर के लिए कपल को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अभीरा ने भरा जज नॉमिनी फॉर्म, मायरा-कबीर की बढ़ी नजदीकियां


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >