Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम हर्षद चोपड़ा ने 6 महीने बाद शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस बोले- अक्षरा के साथ…

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हर्षद चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर करीब छह महीने बाद अपनी कुछ तसवीरें पोस्ट की है. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में फैंस को शुक्रिया कहा है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हर्षद चोपड़ा को फैंस अगले प्रोजेक्ट में देखने के लिए तरस गए है. उन्होंने पिछले साल ही सीरियल को अलविदा कहा था. शो में उनकी और प्रणाली राठौड़ की जोड़ी काफी हिट थी. दोनों ने अक्षरा और अभिमन्यु का रोल निभाया था. हाल ही में दोनों की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा था. जिसके बाद एक्ट्रेस ने क्लियर किया कि उनके बीच सिर्फ दोस्ती है. अब एक्टर का लेटेस्ट पोस्ट वायरल हो रहा है.

हर्षद चोपड़ा ने छह महीने बाद शेयर किया ये पोस्ट

हर्षद चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर करीब छह महीने बाद अपनी कुछ तसवीरें पोस्ट की है. फोटोज में उनका इंटेंस लुक, मिलियन-डॉलर स्माइल फैंस को बेकरार कर रहा है. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, जो वक्त मुश्किल, कठोर या परेशान करने वाला होता है, वो आमतौर पर एक आशीर्वाद जैसा है. इसका अहसास मुझे तब होता है, जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं. अतीत, लोग और उनकी भूमिकाएं, सब वर्तमान के साथ इतनी आसानी से घुलमिल गए है कि मुझे हैरानी होती है कि क्या ये सब प्लान था या आकस्मिक था या किस्मत था. आखिरी में एक्टर ने लिखा, ये सब परफेक्ट और कंप्लीट लगता है. अपने पूरे दिल से मैं आप सबको थैंक्यू कहा हूं.

हर्षद चोपड़ा के क्रिप्टिक पोस्ट पर यूजर्स कर रहे कमेंट

हर्षद चोपड़ा के क्रिप्टिक पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, अपने जन्मदिन से ही आपकी पोस्ट का इंतजार कर रहा हूं. एक अन्य यूजर ने लिखा, मैं हमेशा आपके लिए और आपके साथ रहूंगा भाई, इसके लिए आपको अपने प्रशंसक को धन्यवाद देने की जरूरत नहीं है. एक यूजर ने लिखा, अक्षरा के साथ सबकुछ ठीक है ना. कई फैंस ने उन्हें एक बड़ा सा हग भी दिया. वहीं, एक्टर ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के अलावा दिल से दी दुआ…सौभाग्यवती भव, तेरे लिए, बेपनाह जैसे शोज में काम किया है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जाल में नहीं फंसेगी अभीरा, मां नहीं बन पाने की खबर जान करेगी ये काम

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >