Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कौन है ईशा सिंह, जिसने नयी अक्षरा बनने से किया इनकार! राजन शाही के शो को मारी लात

ये रिश्ता क्या कहलाता है को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिला है. अब जो खबरें आ रही हैं, उनके अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि शो फिर से लीप की ओर बढ़ रहा है और नए लीड कास्ट किए जाएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो मुताबिक, प्रणाली की जगह लेने के लिए टीवी की इस हसीना से बात की गई है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा अभिनीत ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले धारावाहिकों में से एक है. 15 सालों से शो दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है और अबतक इसमें तीन जेनरेशन लीप आ चुके है. शो की शुरुआत अक्षरा और नैतिक की कहानी से हुई थी. अब प्रणाली और हर्षद इसमें मुख्य किरदार निभा रहे है. लेकिन जल्द ही शो में एक और लीप आएगा, जिसके बाद कास्ट और कहानी दोनों बदल जाएगी. लगातार कई दिनों से सीरियल में लीप को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है. कहा जा रहा है कि प्रणाली और हर्षद की जगह कोई और एक्टर ले लेगा. पहले रिपोर्ट्स में बताया गया कि हर्षद शो को अलविदा कह देंगे, लेकिन एक्ट्रेस शो में बनी रहेगी. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो लीप के बाद ईशा सिंह नई मुख्य भूमिका निभाएंगी.

ये रिश्ता क्या कहलाता है को ईशा सिंह ने मारी लात

ये रिश्ता क्या कहलाता है को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिला है. अब जो खबरें आ रही हैं, उनके अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि शो फिर से लीप की ओर बढ़ रहा है और नए लीड कास्ट किए जाएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो मुताबिक, ईशा सिंह को शो में लीड रोल निभाने के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि ईशा ने इस रोल को ठुकरा दिया क्योंकि वो फिलहाल दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं. बता दें कि अगर वो इस रोल के लिए हां कर देती तो वो जेनरेशन लीप के बाद शो में अक्षरा और अभिनव की बेटी का रोल निभाती. ईशा को आखिरी बार कलर्स के ‘बेकाबू’ में शालीन भनोट के साथ देखा गया था.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आएंगे फहमान खान!

ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स ऐसे एक्टर्स की तलाश में हैं जो शो में अगले लीड हो सकें. फहमान खान का नाम सामने आया है. फहमान ने पहले कहा था कि वो ये शो नहीं कर रहे है. अब टेलीटॉक इंडिया के साथ इसे बात करते हुए फहमान ने कहा, “सच बात बताऊं आपको कि मुझे, अभी फ़िलहाल तो मैंने एक शो खत्म किया है. और ये रिशा का पता नहीं मुझे कि क्या हो रहा है… अप्रोच शायद… मेरे मैनेजर से बात हुई है. वो मुझे हर चीज नहीं बोलते है, जो महत्वपूर्ण होता है वही बोलता है. तो, मुझे नहीं पता कि वह बातचीत कितनी दूर तक गई है. अगर मुझे नहीं पता, तो मैं कमेंट नहीं करना चाहता इस पर.”

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फहमान खान बनेंगे अभीर! हर्षद चोपड़ा की जगह लेने पर बोले- अभी फिलहाल तो…

शाहीर शेख सहित इन नामों पर हो रही चर्चा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद शाहीर शेख लीड रोल निभाएंगे. हालांकि शाहीर ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए संपर्क किए जाने की अफवाहों का खंडन किया था. यह भी कहा जा रहा है कि करण कुंद्रा पर भी विचार हो सकता है और उन्हें शो के लिए अप्रोच किया जा सकता है. हालांकि, करण के भी शो में शामिल होने की संभावना कम लगती है, क्योंकि वह अपनी आगामी फिल्म में व्यस्त हैं. साथ ही करण पहले भी शो में काम कर चुके है और ऐसे में दोबारा शो में उनके आने के चांस काफी कम है. इसके अलावा रणदीप राय के नाम पर भी चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि वो ऑडिशन देंगे.

मंजरी को है अभिमन्यु और अक्षरा की शादी से दिक्कत

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड की बात करे तो अभिमन्यु को मनीष फोन कर पूजा के लिए आमंत्रित करता है. उनका कहना है कि अक्षरा की प्रेग्नेंसी के लिए उन्होंने मंदिर में पूजा की है. मंदिर में दोनों परिवार के सामने अक्षरा अभिमन्यु से शादी के लिए हां कहती है. मंजरी अक्षरा के फैसले पर आपत्ति जताती है और वो कहती है कि इस बच्चे के साथ रिश्ता स्वीकार नहीं कर सकती. अक्षरा का कहना है कि अभिमन्यु उसके बच्चे का पिता बनने के लिए तैयार है. मंजरी कहती है कि बच्चे के साथ अक्षरा अगर अभिमन्यु की जिंदगी में दोबारा आई तो ये रिश्ता एक बार फिर से टूट जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >