Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि को घर से निकालने की धमकी देगा ये शख्स, कपल बन आरती करते हैं अभीरा-अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि गीतांजलि अभीरा को जलाने के लिए काफी कुछ करती है. इससे दादीसा गुस्से में आ जाती है और गीतू को घर से निकालने की धमकी देती है. इसी बीच नवरात्रि पूजा में अभीरा और अरमान कपल कू तरह पूजा करते हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. फिलहाल, कहानी अरमान-अभीरा-गीतांजलि के इर्द-गिर्द घूम रही है. अरमान और गीतांजलि अब शादीशुदा हैं, लेकिन एक्स हसबैंड और वाइफ अभी भी एक दूसरे से प्यार करते हैं. अभीरा को हाल ही में जेल की सजा के कारण बहुत बड़ा सदमा झेलना पड़ा. कावेरी अभीरा को मसूरी ले गई है, लेकिन किसी तरह अरमान भी उसके पीछे आ गया है.

अभीरा को बुरा फील करवाती है गीतांजलि

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में, दर्शक देखते हैं कि गीतू, गीतांजलि पोद्दार के रूप में अपना परिचय देते हुए अभीरा को शॉक्ड कर देती है. कावेरी उसे सांत्वना देती है और पास्ट को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करने के लिए उसकी तारीफ करती है. इसके बाद गीतांजलि मायरा से मिलती है. वह उससे पूछती है कि क्या वह चोटी बनाना सीख रही है. मायरा कहती है कि वह ऐसा अभीरा के लिए कर रही है.

गीतांजलि को घर से निकालने की धमकी देती है दादीसा

गीतांजलि, मायरा से कहती है कि वह ज्यादा स्ट्रेस ना ले, क्योंकि वह हमेशा उसके साथ है. कावेरी आती है और गीतांजलि को कड़ी चेतावनी देते हुए अपने हद में रहने के लिए कहती है. गीतू भी चुप नहीं रहती, वह कहती है कि मायरा अरमान की बेटी है, इस नाते वह उसकी भी कुछ लगती है. कावेरी यह भी कहती है कि वह पोद्दार परिवार की मुखिया है और उसे घर से निकालने का अधिकार उसके पास है. इससे गीतांजलि का दिल टूट जाता है.

एक साथ कपल की तरह आरती करते हैं अभीरा-अरमान

रिसॉर्ट में नवरात्रि का उत्सव मनाया जाता है. आरती के दौरान, मायरा को पूजा की थाली पकड़ने में दिक्कत होती है. तभी अभीरा और अरमान उसकी मदद के लिए आगे आते हैं. बाद में, मायरा, अरमान और अभीरा को एक जोड़े की तरह आरती करने के लिए कहती है. नए प्रोमो में दिखाया गया है कि अभीरा, अरमान-गीतांजलि के कमरे को गुलाब के फूलों से सजाती है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Devi Geet: शारदीय नवरात्रि पर यूट्यूब पर छाया अरविंद अकेला कल्लू का नया देवी गीत, ‘पुजाई माई खातिर ना’ सुन फैंस हुए भावुक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >