स्टारप्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है पिछले 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो की लेटेस्ट कहानी अभीरा, अरमान और उनके दोनों बच्चों मायरा और मुक्ति के इर्द-गिर्द घूम रही है. हाल ही में कपल के बीच की गलतफैमियां दूर हुई है. टीआरपी चार्ट में भी शो टॉप 5 शोज में अपनी जगह बनाए रखता है. अब राजन शाही ने शो की सफलता और उसके लंबे सफर को लेकर खुलकर बातचीत की.
ये रिश्ता क्या कहलाता है को लेकर क्या बोले राजन शाही
राजन शाही ने टेलीचक्कर संग बात करते हुए कहा कि जब इस शो की शुरुआत हुई थी, तब किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह सीरियल इतने सालों तक चलेगा और टीवी इतिहास के सबसे लंबे चलने वाले शोज में शामिल हो जाएगा.
17 सालों से चल रहा है ये रिश्ता क्या कहलाता है
राजन ने कहा कि शो की शुरुआत सिर्फ एक विजन के साथ हुई थी. इसमें रिश्तों, शादी और परिवार के इमोशन्स को खास तरीके से दिखाया गया. उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 17 सालों में शो को कभी निगेटिव किरदार की वजह से पहचान नहीं मिली, बल्कि इसकी पॉजिटिव और पारिवारिक कहानियों ने लोगों का दिल जीता. उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि दर्शकों के प्यार और भगवान की कृपा से शो 5200 एपिसोड का आंकड़ा पार कर चुका है.
शो दर्शकों को कर रहा है एंटरटेन
दर्शकों का ये रिश्ता क्या कहलाता है के साथ जुड़ाव साफ दिखता है. यही वजह है कि बदलती पीढ़ियों और नई कहानियों के बावजूद शो आज भी टीआरपी की रेस में मजबूत बना हुआ है. शो ने समय के साथ खुद को बदला जरूर, लेकिन अपने पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक जुड़ाव को कभी नहीं छोड़ा. यही इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है.
यह भी पढ़ें- Bhojpuri Sad Song: भोजपुरी सैड सॉन्ग ‘कटा जईब ट्रेन से’ रिलीज, रेखा रागिनी की आवाज ने बढ़ाई दीवानगी
