Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए नहीं इस शख्स के लिए वापस आएगा अरमान, क्या टूटे रिश्ते सुधरेंगे

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का आने वाला एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि अरमान फाइनली उदयपुर लौटता है. इस बार वह मायरा या अभीरा के लिए नहीं बल्कि विद्या के लिए आता है, क्योंकि उसकी सर्जरी होती है. अभीरा उससे दूर रहने की कोशिश करती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने हाल ही में सात साल का लीप लिया. जिसके बाद अभीरा, अरमान, मायरा और गीतांजलि की जिंदगी में बड़े बदलाव देखने को मिले. दोनों कपल जहां एक दूसरे से अलग रह रहे थे, वहीं किस्मत ने उन्हें फिर से आमने सामने खड़ा कर दिया. शो के मौजूदा ट्रैक में, अरमान और अभीरा दोनों ने 7 साल बाद एक-दूसरे को देखा, हालांकि तभी उसे अरमान और गीतांजलि के सगाई की खबर मिली.

विद्या की सर्जरी के लिए आएगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले ट्रैक में, अभीरा विद्या की जरूरी सर्जरी के लिए अरमान को बुलाती है और उम्मीद करती है कि वह आ जाएगा. भावुक और टूटे हुए होने के बावजूद पहले तो अरमान जाने का फैसला नहीं करता है और मायरा के लिए वहीं रहता है. हालांकि बाद में वह जाता है और परिवार वालों को देखकर दुखी हो जाता है. अभीरा चुपचाप वहां से चली जाती है, क्योंकि वह उसे माफ नहीं करना चाहती है.

गीतांजलि को अभीरा की सच्चाई बताएगा अरमान

शो के आज रात के एपिसोड में, अरमान गीतांजलि को अभीरा के बारे में सबकुछ बताता है और कैसे उनके माता-पिता बनने के बाद उनके बीच मतभेद शुरू हो गए. यह पूछे जाने पर कि क्या अभीरा पूकी के बारे में जानती है, वह मना कर देता है. दूसरी ओर, अभीरा टूट चुकी है. वह अरमान के सभी यादों को भुला देना चाहती है. वह अपना मंगलसूत्र फेंक देती है और सिंदूर को भी धो देती है. इधर अंशुमन यह सब देखकर अभीरा के लिए फील करना शुरू कर देता है. जल्द ही वह उसे प्रपोज भी करेगा. हालांकि अभीरा उसे मना कर देगी. ये रिश्ता क्या कहलाता है का निर्माण राजन शाही ने डीकेपी फिल्म्स के बैनर तले किया है. यह शो वर्तमान में अपनी चौथी पीढ़ी में है.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के ऑफ एयर होने पर नील ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे शो के बंद होने की खबर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >