Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: डॉक्टर को लगेगा रूही- अरमान है पति-पत्नी, बच्चे की धड़कन सुनेंगे दोनों, अभीरा रह जाएगी देखती

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या और माधव की जान अरमान बचाएगा. अरमान को विद्या वापस पोद्दार हाउस लेकर आएगी. हालांकि कावेरी उन दोनों से बात नहीं करती.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा से कहता है कि वह रूही से कैसे सामने करे. अभीरा कहती है कि अभी उसे माधव और विद्या का सहारा बनना है. दूसरी तरफ विद्या, माधव से कहती है वह उसे ना छोड़कर जाए. विद्या उसे भरोसा दिलाती है कि वह अरमान को पोद्दार हाउस लाकर रहेगी. एक दूसरे सीन में दिखाया जाएगा कि विद्या और माधव की ओर एक ट्रक तेजी से आता है और अरमान उनकी जान बचा लेता है. माधव के हाथ से रोहित की अस्थियों से भरा कलश छूट जाता है, लेकिन अभीरा उसे पकड़ लेती है.

विद्या और माधव की जान बचाएगा अरमान

सीरियल में दिखाया जाएगा कि पोद्दार हवेली में विद्या, अरमान और अभीरा का स्वागत करती है. वह कहती है कि भले ही रोहित नहीं है, लेकिन उन दोनों को परिवार से पूरा प्यार मिलेगा. माधव दोनों को वापस घर लौटने के लिए शुक्रिया कहता है. मनोज कहता है कि उसने उनके कमरे को नये तरीके से सजाया है. कावेरी कुछ नहीं कहती और चुपचाप सबकुछ देखती है. अरमान कहता है कि वह और अभीरा घर के बाकी लोगों की वजह से वापस आए है.

रूही को सोनोग्राफी के लिए लेकर जाएगा अरमान और अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो सामने आया है. प्रोमो में दिखाया गया कि अभीरा और अरमान, रूही को सोनोग्राफी के लिए ले जाते हैं. डॉक्टर पूछते हैं कि क्या माता-पिता बच्चे की दिल की धड़कन सुनना चाहते हैं. रूही हेडफोन लेकर अरमान को देती है और दोनों बच्चे की धड़कन सुनते हैं. तभी पानी पीने गई अभीरा वापस आती है और दोनों को साथ में देखकर काफी दुखी हो जाती है. प्रोमो हिंट दे रहा है कि रूही, अरमान के क्लोज होने के कोशिश कर रही है और अभीरा साइड हो गई है.

यहां पढ़ें- CID: ACP प्रद्युमन की कुर्सी पर अब पार्थ समथान? कहा – जब कॉल आया, मैं कंफ्यूज था…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >