YRKKH: शादी से पहले अस्पताल पहुंचा आरमान, अभीरा की खुशियों पर टूटा दुखों का पहाड़

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा और आरमान की शादी से पहले बड़ा संकट खड़ा हो गया है. कोर्ट पहुंचने से पहले आरमान की तबीयत बिगड़ जाती है और अस्पताल में उसकी गंभीर बीमारी का खुलासा होता है, जिससे पूरा परिवार सदमे में आ जाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा और आरमान की शादी का ट्रैक दर्शकों को लगातार बांधे हुए है. दोनों की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक तो दी है, लेकिन शादी से पहले आने वाली मुश्किलें उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही हैं. आने वाले एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं.

शादी से पहले शुरू हुए अपशगुन

परिवार के समझाने के बाद अभीरा आखिरकार आरमान से शादी करने के लिए राजी हो जाती है. इसी बीच शादी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. हालांकि खुशियों के इस माहौल में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिन्हें परिवार अशुभ संकेत मानने लगता है. शादी का जोड़ा खराब होने से अभिरा परेशान हो जाती है और उसके मन में कई तरह की आशंकाएं जन्म लेने लगती हैं.

कोर्ट पहुंचने से पहले बिगड़ी आरमान की तबीयत

दूसरी तरफ आरमान कोर्ट मैरिज के लिए निकलता है, लेकिन रास्ते में उसके साथ कई परेशानियां खड़ी हो जाती हैं. पहले उसकी चप्पल टूट जाती है और फिर अचानक उसे चक्कर आने लगते हैं. हालत बिगड़ने के बाद वह बेहोश हो जाता है और उसे अस्पताल ले जाया जाता है. इस वजह से वह समय पर कोर्ट नहीं पहुंच पाता, जबकि अभिरा उसका इंतजार करती रह जाती है.

अभीरा को मिली अस्पताल की खबर

इसी दौरान मायरा अभीरा को बताती है कि आरमान ने उसके लिए खास फूल मंगवाए थे. यह सुनकर अभिरा भावुक हो जाती है. लेकिन कुछ ही देर बाद उसे पता चलता है कि आरमान अस्पताल में भर्ती है. यह खबर सुनते ही उसके होश उड़ जाते हैं और वह तुरंत अस्पताल पहुंचने का फैसला करती है.

अस्पताल में सामने आया चौंकाने वाला सच

अस्पताल में डॉक्टरों की जांच के बाद आरमान को अपनी बीमारी के बारे में पता चलता है. यह खबर उसके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होती. वहीं जब अभीरा को भी आरमान की गंभीर हालत की जानकारी मिलती है तो वह पूरी तरह टूट जाती है. दोनों की जिंदगी अचानक एक नए मोड़ पर आ खड़ी होती है.

परिवार को लगा बड़ा सदमा

उधर घर पर परिवार के लोगों को पता चलता है कि अभीरा और आरमान की शादी नहीं हो सकी. यह खबर सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं. अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या दोनों इस मुश्किल दौर का सामना मिलकर कर पाएंगे या फिर उनकी जिंदगी में नई चुनौतियां दस्तक देंगी.

यह भी पढ़ें: कौन है खेसारी लाल यादव का लकी चार्म? जिसके आते ही रातोंरात बदल गई थी किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >