Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा को अरमान की आएगी याद, करेगी वीडियो कॉल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा टर्न आ गया है जब अभीरा को उसकी खोई हुई बेटी पूकी मिल जाएगी. अभीरा सात साल से पूकी के लिए तड़प रही है. वह अपनी बेटी के पास होते हुए भी ये नहीं जान पाती कि मायरा ही असली पूकी है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का हर एपिसोड काफी मजेदार और ट्विस्ट से भरा होता है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अंशुमन, अभीरा से अपनी शादी रोक देता है और पूकी को खोजने की बात कहता है. वह डीएनए टेस्ट के जरिए पूकी को खोजता है. दूसरी तरफ अरमान की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई हुई है. अरमान उसे बताती है कि पूकी मिल गई है और वह ये जानकर काफी चौंक जाता है. अभीरा अपनी बेटी को पाकर बहुत खुश होती है.

मायरा और अभीरा का साथ में पहला दिन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मायरा और अभीरा के सामने सच आ जाता है कि दोनों असली मां और बेटी है. अभीरा उसे अपने पास वापस ले आती है. अभीरा उसके लिए कुछ खास बनाती है और सोचती है कि उसका और पूकी का मां-बेटी के रूप में पहला दिन साथ में है. मायरा, अरमान के साथ वीडियो कॉल पर बात करती है और उससे कहती है वह उसे बहुत याद करती है. अरमान कहता है वह आ नहीं सकता और इसलिए उसे अपनी मां के साथ रहना होगा. तभी अभीरा उसके लिए खिचड़ी बना कर लाती है.

अरमान लेगा बड़ा फैसला

अभीरा, मायरा को खिचड़ी देकर कुछ लाने के लिए चली जाती है. तभी मायरा कहती है कि उसे गीतांजलि के हाथ से बनी हुई खिचड़ी पसंद है. अभीरा दूर से ये बात सुन लेती है और उसका दिल टूट जाता है. वह सोचती है कि वह पूकी की असली मां है, लेकिन मायरा उसे अपनी मां नहीं मानती. दूसरी तरफ अरमान को गिल्टी फील होता है जब वह ये सब वीडियो कॉल पर देखता है. अरमान को अहसास होता है कि पूकी, अभीरा को अपनी मां नहीं मानती. वह फैसला लेता है कि वह अभीरा की मदद करेगा ताकि वह मायरा का प्यार जीत पाए.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अरमान की चली जाएगी याददाश्त, अंशुमन को छोड़ पोद्दार हाउस में रहेगी अभीरा, गीतांजलि को होगी जलन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >