Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने शो में 6 साल का लीप आने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अभीरा के बाद जिंदगी…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है इन-दिनों ट्रेंड में बना हुआ है. शो में काफी बदलाव हुए. जिसमें सीरियल में 6 साल का लीप आने वाला है. जिसके बाद अभीरा अरमान हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे. वह दूसरे शहर में रहेंगे. अरमान भी वकीली छोड़ चुका है और अब एक आरजे है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे. जिसमें शो में 6 साल का लीप आने वाला है. जिसके बाद अरमान और अभीरा हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो जाएंगे. वहीं पूकी भी तब तक बड़ी हो चुकी होगी. अब सीरियल का नया प्रोमो भी आया है, जिसमें दर्शकों को अभीरा और अरमान के बदले हुए जीवन की झलक दिखाई गई है, जो अलग-अलग रहते हैं. प्रोमो में दिखाया गया है कि दोनों अपनी बेटी पूकी के जन्मदिन को याद कर रहे हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में 6 साल का लीप आने पर क्या बोले अरमान

इंडिया फोरम से बात करते हुए अरमान का किरदार निभाने वाले रोहित पुरोहित ने लीप के बाद अपने किरदार के बदलाव के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “शो में लीप को छह साल हो चुके हैं. अरमान अब एक आरजे है, एक बिल्कुल अलग इंसान. उसे अब दिखावे की परवाह नहीं है. ना ही उसकी ड्रेस सही है, न वो बालों में कंघी करता है. इमोशनली वह दुनिया से अलग हो गया है. पूकी ही उसकी लाइफ है. वह अपनी बेटी के लिए ओवर प्रोटेक्टिव हो गया है. वह उसके बारे में कुछ भी नकारात्मक सुनना बर्दाश्त नहीं कर सकता. अरमान अब एक अलग शहर में है और उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है. यह बिल्कुल नए शो जैसा लगता है.”

लीप के बाद अलग-अलग शहर में रहेंगे अभीरा अरमान

रोहित पुरोहित ने कहा, “लीप के बाद अभीरा और अरमान अलग-अलग शहरों में रहते हैं. मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि क्या किस्मत उन्हें फिर से साथ लाती है या उन्हें हमेशा के लिए अलग कर देती है. यह एक रहस्य है, जो समय के साथ सामने आएगा. जानने के लिए शो देखते रहें.”

ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो आउट

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए प्रोमो में अरमान, जो कभी एक प्यारे पति और पिता थे, अब एक नई पहचान के साथ जी रहे हैं. वे आरजे अंजाना के नाम से जाने जाते हैं और देर रात तक चलने वाले रेडियो शो की होस्टिंग करते हैं. प्रोमो में, वे अपने ऑडियंस को एंटरटेन करते हैं. इस बीच, अभीरा दर्द के साथ जीना जारी रखती है. वह अपनी बेटी के जन्मदिन पर मोमबत्ती जलाती है और पुरानी तस्वीरों के जरिए पूकी को याद करती है. अपने बच्चे से अलग होने का दुख उसे अभी भी सताता है. वह सवाल करती है कि आखिर क्या गलत हुआ. वह सोचती है कि किस गलती की वजह से उसे इतना अकेलापन महसूस हुआ.

यह भी पढ़ें- Dipika Kakar को अचानक हुई ये गंभीर बीमारी, पति शोएब इब्राहिम बोले- रिपोर्ट में कैंसर का…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >