Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को अलविदा कहने पर अंशुमन ने किया रिएक्ट, कहा- अलविदा कहना थोड़ा कड़वा-मीठा रहा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अंशुमन यानी राहुल शर्मा का किरदार खत्म हो चुका है. अंशुमन का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. हालांकि अब राहुल का ट्रैक मेकर्स ने खत्म कर दिया. एक्टर ने शो को अलिवदा कहने पर अपने दिल की बात कही.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कुछ समय से खूब सारे टर्न एंड ट्विस्ट मेकर्स लेकर आ रहे हैं. लीप के बाद अरमान और अभीरा अलग हो गए थे, लेकिन अब दोनों मिल गए है. अभीरा ने अरमान को माफ कर दिया है. मायरा ने अभीरा को अपनी मां मान लिया है, लेकिन अभी भी अरमान और अभीरा के बीच दूरी है. अभीरा, अंशुमन से शादी करने वाली होती है, तभी एक बड़ा टर्न आता है. अंशुमन की मौत हो जाती है. अंशुमन का किरदार एक्टर राहुल शर्मा निभा रहे हैं. हालांकि फैंस अंशुमन की मौत को स्वीकार नहीं कर पा रहे. अब इसपर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अंशुमन ने इस वजह से फैंस को कहा शुक्रिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अंशुमन का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था. ऐसे में मेकर्स ने अचानक से उसका ट्रैक खत्म कर दिया, जो फैंस को पसंद नहीं आया. राहुल शर्मा ने बताया कि दर्शकों से उन्हें अपने किरदार के लिए बहुत सारा प्यार मिल रहा. उन्होंने IWMBuzz संग बातचीत में कहा जब से अंशुमन के किरदार के बाहर जाने की खबर आई, उनके पास खूब सारे मैसेज फैंस के आए. आगे उन्होंने कहा, थैंक्यू अंशुमन को इतना प्यार देने के लिए और इस किरदार को यादगार बनाने के लिए. ये रोल मेरे साथ हमेशा रहेगा और मुझे यकीन है कि आप सभी के साथ भी, बहुत लंबे समय तक रहेंगे.

राहुल शर्मा ने कहा- आपका अंशुमान के लिए लगाव…

इंडिया फोरम से बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा, आपका अंशुमान के लिए लगाव मुझे सच में शब्दों से परे भावुक कर गया है. मैं दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि आपने उसे इतनी गर्मजोशी और सच्चाई से अपनाया. मुझे पता है कि आपमें से कई लोगों के लिए उसका जाना स्वीकार करना आसान नहीं रहा और सच कहूं तो मेरे लिए भी ये आसान नहीं था. अंशुमान सिर्फ एक किरदार नहीं था, बल्कि मेरी यात्रा का अहम हिस्सा था. वह मेरे दिल के बहुत करीब रहा, जिसने मुझे भावनाओं और कहानियों की कई परतें जीने का मौका दिया. उसे अलविदा कहना थोड़ा कड़वा-मीठा रहा, लेकिन इसे खास बनाता है आपका उससे गहरा जुड़ाव.

यह भी पढ़ें– War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, कमाई 300 करोड़ के पार, असली आंकड़े कर देंगे शॉक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >