Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारु की मौत के बाद कियारा से सीक्रेटली मिलेगा अभीर, गीतांजलि अभीरा को करेगी बर्बाद

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि अभीरा कियारा से सीक्रेटली मिलता है. दोनों सुख-दुख की बात करते हैं. इसके अलावा अरमान अभीरा को अपनी लाइफ में वापस चाहता है. इधर गीतांजलि को अभीरा से जलन होती है. वह उसकी यादों को मिटाना चाहती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. मेकर्स अपनी कहानी में इमोशनल क्वॉलिटी जोड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. अब, अरमान को अपने पिछले कर्मों का पछतावा होगा और वह अभीरा का हर जगह साथ देता दिखाई देगा. वह उससे अपने प्यार का इजहार भी करेगा और उसे अपनी जिंदगी में वापस पाना चाहता है. अरमान, मायरा को एक परफेक्ट परिवार देना चाहता है.

कियारा से सीक्रेटली मिलता है अभीर

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हम देखते हैं अभीरा, मायरा के लिए एक कार खरीदती है और अरमान उसके फैसले पर सवाल उठाता है. वह उसे पहले की तरह जुनूनी मां बनना बंद करने के लिए कहता है. इसके अलावा अभीर, कियारा से कहता है कि वह कृष को वापस लाना चाहता है और टूटे हुए परिवार को फिर से बसाना चाहता है. अभीर और कियारा चुपके से एक-दूसरे से मिलने का फैसला करते हैं और पूरे परिवार को एक साथ लाने की योजना बनाते हैं. अभीरा उन्हें साथ देख लेती है और दोनों पर शक करती है.

गीतांजलि संग डांस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है मायरा

मायरा, अभीरा को बताती है कि एक नेशनल डांस प्रतियोगिता होने वाली है, जिसमें बच्चे अपने माता-पिता के साथ भाग लेंगे. वह अभीरा से पूछती है कि क्या वह गीतांजलि के साथ भाग ले सकती है. अरमान वीडियो कॉल पर मायरा से पूछता है कि वह अभीरा के साथ भाग क्यों नहीं लेना चाहती, तो वह कहती है कि अभिरा में शास्त्रीय नृत्य नहीं आती है.

गीतांजलि को इस वजह से अभीरा से होती है जलन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में, गीतांजलि अरमान को ढूंढ़ना शुरू करती है और उसे एक कमरा मिलता है. जो अभीरा और अरमान की यादों से भरा है. उन्हें देखकर उसे जलन होती है. वह बगीचे की ओर दौड़ती है, जहां अरमान अपने अतीत को याद करता है. गीतांजलि को जलन होती है और वह घर से अभीरा की हर चीज हटाना चाहती है.

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: राही के अजन्में बच्चे को मारने की साजिश रचेगा ये शख्स, अनु लेगी ये बड़ा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >