Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के बाद अब ये शख्स छोड़ेगा पोद्दार हाउस, दादीसा-विद्या को लगेगा झटका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि माधव पोद्दार हाउस में अकेला पड़ गया है. इधर दादीसा और विद्या के ताने भी उसके परेशान कर रहे हैं. इसलिए वह शिवानी के पास जाने का फैसला करता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने हमेशा अपनी दमदार कहानी से दर्शकों का मनोरंजन किया है. समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित अभीरा और अरमान की भूमिका में हैं, जिनकी लव स्टोरी ने कई ट्विस्ट और टर्न लिए. ���हां पहले वह एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन किसी कारणवश अलग होना पड़ा. अब फिर से स्टार्स एक दूसरे के करीब आ गए हैं. अरमान को उसकी असली मां शिवानी भी मिल गई. तीनों खुशी खुशी एक चॉल में साथ रह रहे हैं और अपना नया जीवन जी रहे हैं.

माधव कावेरी और विद्या से हो जाएगा परेशान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्रैक में हम देखेंगे कि विद्या और दादी सा ​​के लगातार बीच में आने और शिवानी को अरमान की जिंदगी से हटाने के प्लान से माधव तंग आ जाएगा. वह कावेरी की उसे शिवानी से अलग करने की दुष्ट योजना के बारे में भी सोचता है और परेशान हो जाता है. वह अकेलापन महसूस करता है, क्योंकि अब उसके बच्चे अरमान और अभीरा भी पोद्दार हाउस में नहीं रहते हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

पोद्दार हाउस छोड़ देगा माधव

माधव अपनी लाइफ से परेशान होकर एक बड़ा कदम उठाने का फैसला करेगा. वह पोद्दार का घर छोड़ देगा और शिवानी के साथ रहना शुरू कर देगा, जिससे विद्या और दादी सा ​​गुस्से से भर जाएंगी. यह खबर अरमान और अभीरा के लिए बेहद खुशी लाएगी. दोनों अपने माता पिता को साथ देखकर खुश हो जाएंगे और इसे सेलिब्रेट करेंगे.

फाइनेंशियल प्रोब्लम से जूझ रहे हैं अरमान और अभीरा

इधर सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि कैसे अभीरा और अरमान फाइनेंशियल प्रोब्लम से जूझ रही है. इसके अलावा चारु भी पोद्दार हाउस आ चुकी है. उससे अभीर सवाल करता है कि उसने क्यों मंडप छोड़ा. हालांकि उसके पास कोई जवाब नहीं होता और वह चुप रहने की सोचती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >