Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा बेटी पूकी से 7 साल बाद करेगी बात, प्यार से अपनी मां को ये कहेगी मायरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी धांसू होने वाले हैं, क्योंकि अभीरा साड़ी का बिजनेस ऑनलाइन करती है. इसके बाद मायरा उसे फोन करके बड़ा ऑर्डर देती है. मां बेटी का पहली बार हुआ ये टकराव देखने में काफी मजेदार होने वाला है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने हाल ही में सात साल का लीप लिया, जिसके बाद पोद्दार से लेकर गोयनका सभी की जिंदगी बदल गई. अरमान और अभीरा एक दूसरे से अलग हो गए. अभीरा कावेरी और विद्या के साथ एक साधारण, मिडिल क्लास लाइफ जीते हुए दिखाई दे रही है. दोनों खुद का खर्च चलाने के लिए साड़ी का व्यवसाय करते हैं. इस बीच, अरमान अपनी बेटी मायरा, जिसे पूकी के नाम से भी जाना जाता है, का पालन-पोषण माउंट आबू में कर रहे हैं. वे गीतांजलि और दादू के घर किराए पर रहते हैं.

अरमान मायरा को देता है धक्का

मायरा, अपनी असली मां की पहचान से अनजान है और गीतांजलि से बहुत प्यार करती है और उसे “मां” कहकर पुकारना चाहती है. हालांकि, अरमान मायरा को कहता है कि गीतांजलि सिर्फ उसकी फैमिली फ्रेंड है, ना ही उसकी मां. जब मायरा अपनी मां के बारे में जानने पर जोर देती है, तो गुस्से में आकर अरमान अपना आपा खो देता है और उसे धक्का दे देता है.

ऑनलाइन बिजनेस शुरू करेगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अभीरा ऑनलाइन साड़ी का बिजनेस शुरू करने की पहल करती है. वह कावेरी और विद्या के साथ मिलकर उनके साड़ी कलेक्शन की तस्वीरें खींचती है और उन्हें एक नई बनाई गई वेबसाइट पर अपलोड करती है. तुरंत बाद, उन्हें एक फोन कॉल आता है, जिसे सुनकर वे तीनों एक्साइटेड हो जाते हैं.

अभीरा और मायरा फाइनली एक दूसरे से मिलते हैं

कावेरी फोन उठाती है और कॉल स्पीकर पर रख देती है. उन्हें आश्चर्य होता है कि एक छोटी लड़की की आवाज में उन्हें साड़ियों का ऑर्डर मिलता है. हालांकि ये लड़की कोई और नहीं बल्कि मायरा है. अभीरा जैसे ही बच्ची की आवाज सुनती है, उसे एक बंधन महसूस होता है. कॉल पर अभीरा पूछती है कि मायरा को कौन सी साड़ी पसंद आई. मायरा खुशी से कहती है कि उसे हर एक साड़ी पसंद आई और वह चाहती है कि सभी साड़ी अगले ही दिन डिलीवर हो जाएं.

मायरा प्यार से अभीरा को बुलाती है परी

अभीरा, इस जल्दबाजी से थोड़ा हैरान होकर पूछती है कि इतनी जल्दी क्यों. मायरा प्यार से कहती है कि अभीरा इतनी प्यारी है कि वह जरूर कल तक साड़ी मुझे दे देगी. कॉल कटने से पहले, मायरा प्यार से कहती है कि अभीरा की क्यूटनेस उसे परी की याद दिलाती है और अब से उसे परी ही कहने का फैसला करती है. इससे अभीरा का दिल और खुश हो जाता है.

यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 के लिए अक्षय कुमार ने वसूली मोटी रकम, परेश रावल, सुनील शेट्टी के हिस्से में आए रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >