Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा खो देगी अपना बच्चा, कोमा में चली जाएगी रूही, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बड़ा टर्न आने वाला है. पोद्दार परिवार की दोनों बहुएं अस्पताल में एडमिट है. डॉक्टर परिवार को एक बुरी खबर देते हैं कि वह सिर्फ एक बच्चे को ही बचा पाएंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में हाई-स्टेक ड्रामा देखने को दर्शकों को मिलेगा. सीरियल में बहुत बड़ा ट्विस्ट आया है. रूही कोमा में चली जाती है और अभीरा का मिसकैरज हो जाता है. सीरियल में दिखाया गया कि अभीरा को तेज लेबर पेन होता है और परिवार वाले उसे अस्पताल ले जाते हैं. जबकि रूही के दिमाग में साधु बाबा की बातें घूमती रहती है और वह उनसे बात करने के लिए जाती है. रूही अकेले ही जाती है और इस दौरान रास्ते में उसे लेबर पेन शुरू हो जाता है.

डॉक्टर की बात सुनकर परेशान हुए अरमान और रोहित

पोद्दार परिवार में रूही के ना मिलने पर सब परेशान हो जाते हैं. रोहित बताता है कि रूही साधु बाबा से मिलने गई है. रूही, रोहित को कॉल करने की कोशिश करती है और तभी उसकी कार का एक्सीडेंट हो जाता है. रूही बेहोश हो जाती है. रूही को अस्पताल पहुंचाया जाता है. दूसरी तरफ अभीरा को भी लेबर पेन शुरू हो जाता है और उसे हॉस्पिटल पहुंचाया जाता है, डॉक्टर रोहित और अरमान को बताते हैं कि वह दोनों में से सिर्फ एक के बच्चे को ही बचा पाए है.

अभीरा खो देगी अपना बच्चा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बड़ा टर्न आने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रूही का बच्चा बच जाएगा और अभीरा का मिसकैरज हो जाएगा. रूही कोमा में चली जाएगी. अभीरा, रूही के बच्चे का ख्याल रखेगी और उसके साथ एक इमोशनल बॉन्ड शेयर करने लगेगी. हालांकि मेकर्स ने अभी अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सिर्फ अभीरा ही नहीं, रूही के बच्चे की जिंदगी है खतरे में, क्या सच होगी साधु बाबा की भविष्यवाणी

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आया 5 महीने का लीप, अभीरा-रूही में से कौन खोएगा अपने बच्चे को

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >