Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस से अपमानित होकर वापस आएगी अभीरा, विद्या रखेगी यह शर्त

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा खुशी से पोद्दार परिवार में मकर संक्रांति मनाने के लिए जाती है. हालांकि उसे वहांस अपमानित होकर लौटना पड़ता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी बेहतरीन स्टोरीलाइन से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक में हम देखते हैं कि अभीरा के एक्सीडेंट मामले में विद्या को जेल हो जाता है. उसे 10 साल की सजा सुनाई जाती है. इधर अरमान अपनी मां को जेल जाता देख दुखी हो जाता है. वह अभीरा से नफरत करने लगता है. हालांकि अभीरा बाद में एक मंत्री से बात कर विद्या को बेल दिलाने की कोशिश करती है. जब विद्या बाहर आती है, तो वह अभीरा से बदला लेने की कसम खाती है. विद्या हर दिन चाहती है कि अरमान अभीरा से दूर रहे.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आएगा ट्विस्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. जब अभीरा को पता चलता है कि पोद्दार हाउस पर मकर संक्रांति मनाई जा रही है, तो वह बहुत खुश होती है. वह भी विद्या मां को देखने के लिए उत्साहित हैं. अभीरा तैयार हो जाती है और पोद्दार हाउस में सभी से मिलने जाती है, लेकिन चीजें तब बदल जाती हैं, जब उसे वहां अपमानित किया जाता है.

अभीरा को घर से निकाल देते हैं पोद्दार परिवार

परिवार के सदस्य अभीरा को देखकर खुश होते हैं, लेकिन विद्या चाहती है कि अरमान उसका अपमान करे. वह सबके सामने एक शर्त रखती है, जिसमें अगर अभीरा यहां रूककर त्योहार मनाना चाहती है, तो वह अपने कमरे में ही रहेगी. इस बात को सुनकर दादीसा और पोद्दार परिवार चिंतित हो जाते हैं और अभीरा को चले जाने के लिए कहते हैं. अक्षरा की बेटी को काफी बुरा लगता है, वह रोते हुए मनीष के घर लौट आती है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: जेल से इस शख्स की मदद से बाहर आई विद्या, अरमान के सामने ये शर्त रखेगी उसकी मां

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान नहीं बल्कि ये शख्स अभीरा की जिंदगी करेगा बर्बाद, यह शख्स बनेगा सपोर्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >