Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स की मदद के लिए पहुंची अभीरा, पोद्दार परिवार से है कनेक्शन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पोद्दार और गोयनका परिवार मैच खेलते हैं. अभीरा मैच छोड़कर एक शख्स को बचाने चली जाती है, जिसका कनेक्शन पोद्दार परिवार से होता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि आर्यन एक मुसीबत में फंस जाता है और अभीरा से मदद मांगता है. अभीरा उसे चिंता नहीं करने के लिए कहती है. आर्यन उसे जल्दी आने के लिए कहती है. दूसरी तरफ पोद्दार और गोयनका फुटबॉल मैच खेलते हैं. मनीष गोल करता है और अभीर खुश हो जाता है. अरमान और रोहित मैच खेलते हैं. अरमान, आर्यन को खोजता है, लेकिन वह उसे नहीं मिलता.

आर्यन को बचाती है अभीरा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि कावेरी, मनीषा से आर्यन को फोन करने के लिए कहती है. उसे आर्यन के लापता होने के बारे में पता चलता है और वह घबरा जाती है. मनीष, मनीषा को परेशान नहीं होने के लिए कहती है और उसे समझाती है कि आर्यन बच जाएगा. अभीरा, आर्यन को घबराने के लिए नहीं कहती. आर्यन बेहोश हो जाता है और उसी वक्त अभीरा वहां पहुंच जाती है. अभीरा उसे बचाने में कामयाब होती है. अभीरा, आर्यन से उसके परिवार से मिलने के लिए कहती है.

मनीष की मदद करेगा अभीर

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, आर्यन को लेकर पोद्दार परिवार के पास आती है. संजय उसे अपने परिवार से दूर रहने के लिए कहता है. आर्यन बताता है कि अभीरा ने उसे बचाया है. कावेरी, आर्यन से उनकी बजाय अभिरा की मदद लेने के बारे में पूछती है. आर्यन कहता है उसे पता था कि अभीरा उसे जज किए बिना ही उसकी हेल्प करेगी. दूसरी तरफ अभीर, मनीष के साथ फुटबाल मैच खेलता है और मैच जीतने में मदद करता है. अभीर मैच जीतने के बाद काफी खुश हो जाता है. अभीरा को पता चलता है कि अरमान ने ये सब अभीर और मनीष को फिर से मिलाने के लिए किया है. अरमान उससे पूछता है कि क्या वह उसे कुछ कहना चाहती है.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी में फिर से इस तरह एंट्री लेगा अरमान, कॉलेज में होगा आमना-सामना

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा की जिंदगी में आएगा नया शख्स, अरमान से है कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >