Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स की वजह से 7 साल बाद फिर से मिलेंगे अभीरा-अरमान, होगा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड जबरदस्त होने वाले हैं, क्योंकि अरमान और अभीरा 7 साल बाद एक दूसरे से फिर से मिलेंगे और ये सब अंशुमान की वजह से होगा. वह एक इवेंट आयोजित करेगा. जिसमें दोनों टकराएंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में हाल ही में सात साल का लीप देखने को मिला. टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स ने टाइम जंप लेने का फैसला किया और कुछ नए किरदारों को शामिल किया. जिसमें राहुल शर्मा ने अंशुमान के रूप में एंट्री की. वह अब अभीरा के बिजनेस पार्टनर हैं. इधर अरमान अपनी पत्नी से दूर रह रहा है.

7 साल बाद एक दूसरे से मिलेंगे अभीरा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हम एक बार फिर अरमान (रोहित पुरोहित) और अभीरा (समृद्धि शुक्ला) को आमने-सामने आते देखेंगे. सात साल तक एक-दूसरे से दूर रहने के बाद अभीरा और अरमान फिर से मिलेंगे और यह अंशुमान की बदौलत होगा. दरअसल सीरियल के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा को एक फैशन इवेंट में अपनी साड़ियों को दिखाने का शानदार मौका मिलेगा. इसका आयोजन अंशुमान की ओर से किया जाएगा. कहानी में ट्विस्ट तब आएगा, जब अंशुमान अरमान को इवेंट होस्ट करने के लिए कहेगा. अरमान और अभीरा एक ही इवेंट का हिस्सा होंगे और ऐसी संभावना है कि वे आमने-सामने आएंगे. क्या दोनों एक दूसरे को देखकर अपनी पुरानी गलतफहमी दूर कर पाएंगे या फिर कुछ अलग ही ट्विस्ट आने वाला है.

मायरा भी पहुंच चुकी है उदयपुर

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद अरमान अपनी बेटी पूकी उर्फ ​​मायरा के साथ माउंट आबू चले गए. उन्होंने अभीरा को इसके बारे में नहीं बताया. वह अभी भी अपनी बेटी की तलाश कर रही है और उससे मिलने के लिए तरस रही है. हालांकि, अरमान अभीरा या पोद्दार के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहता. यहां तक कि मायरा के डांस प्रतियोगिता के लिए भी उसने उसे उदयपुर भेजने से मना कर दिया. हालांकि, मायरा गीतांजलि के साथ अरमान के बिना चली जाती है. उम्मीद है कि उदयपुर में मायरा को उसकी मम्मी मिलेगी और उनकी जीवन थोड़ी आसान होगी.

यह भी पढ़ें- The Raja Saab Release Date: प्रभास की ‘द राजा साब’ की रिलीज डेट हुई फाइनल, जानें कब आएगी सिनेमाघरों में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >