स्कूल फीस ने तोड़ी अभीरा की हिम्मत, अरमान भी मायरा से बिछड़कर रोया

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में 8 साल बाद अभीरा और अरमान आमने-सामने होंगे. बच्चों की पढ़ाई और भारी स्कूल फीस नई मुश्किलें खड़ी करेगी. अभीरा पैसों की तंगी से जूझेगी, वहीं पोद्दार हाउस में पुराने झगड़े फिर से उभर आएंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर इमोशनल ड्रामे की ऊंचाई छूने वाला है. कहानी में 8 साल का लंबा लीप दर्शकों के सामने कई ऐसे रिश्ते खोलने वाला है, जिन पर वक्त की धूल जम चुकी थी. आने वाले एपिसोड में अभीरा और अरमान का आमना-सामना होने वाला है, लेकिन इस मुलाकात की वजह प्यार नहीं बल्कि बच्चों का भविष्य बनेगा.

मुक्ति के एडमिशन से बढ़ी अभीरा की परेशानी

अभीरा की बेटी मुक्ति को उसके ड्रीम स्कूल में एडमिशन तो मिल जाता है, लेकिन इसके साथ ही शुरू होती है पैसों की टेंशन. स्कूल फीस और सालाना खर्च जोड़ने पर रकम करीब 7.50 लाख रुपये पहुंचती है. यह सुनते ही जानकी काकी के होश उड़ जाते हैं. अभिरा खुद को संभालने की कोशिश करती है, लेकिन अंदर ही अंदर डर और चिंता उसे तोड़ने लगती है.

अरमान की जिंदगी में मायरा की नई शुरुआत

दूसरी ओर मेहर, अरमान से मिलने आती है और मायरा के एडमिशन की बात करती है. मायरा का एडमिशन शहर के बेस्ट स्कूल और हॉस्टल में हो जाता है. यह खबर अरमान को खुश तो कर देती है, लेकिन विद्या इस फैसले के खिलाफ होती है. वह मायरा को हॉस्टल भेजने के लिए तैयार नहीं होती, मगर अरमान अपने फैसले पर अड़ा रहता है. रात को अकेले में वह मायरा के बिना जिंदगी की कल्पना कर टूट जाता है.

पैसों की किल्लत में अभिरा के छलके आंसू

इधर अभीरा हालात से जूझ रही होती है. मजबूरी में वह ज्यादा ब्याज पर पैसे लेने का फैसला करती है. भगवान से सवाल करती हुई वह अपने और मुक्ति के संघर्ष भरे पुराने दिन याद करती है, जब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी उन्हें जद्दोजहद करनी पड़ती थी. इसी बीच मुक्ति का एक दोस्त अभिरा की डायरी की फोटो क्लिक कर लेता है, जो आगे चलकर बड़ी मुसीबत बन सकती है.

पोद्दार हाउस में मचेगा बवाल

अगले दिन पोद्दार हाउस में ब्रेकफास्ट के दौरान माहौल गरमा जाता है. कृष, माधव से कहता है कि उसने अरमान को सुनाकर ठीक नहीं किया. तभी तान्या बीच में बोलकर अरमान और कृष दोनों को गलत ठहरा देती है. इस पर संजय और काजल तान्या पर भड़क जाते हैं और पुरानी बातें उछलने लगती हैं. बहस इतनी बढ़ जाती है कि काजल भावुक होकर कह देती है कि अरमान उसके बेटे कृष को अपने इशारों पर नचाता है.

मुक्ति बोलेगी झूठ, बढ़ेगा ड्रामा

कहानी यहीं नहीं रुकती. स्कूल की भारी फीस जानकर मुक्ति पढ़ाई छोड़ने का फैसला कर लेती है और अभीरा से झूठ बोलने लगती है. वह स्कूल से जुड़ी फेक खबरें दिखाकर मां को गुमराह करती है, जबकि अभिरा अपनी परेशानियों में उलझी होने के कारण सच्चाई नहीं देख पाती. वहीं अरमान मायरा की दोस्त के घर पहुंचता है, जहां नाइट पार्टी चल रही होती है.

आने वाले एपिसोड्स में बच्चों की पढ़ाई, मां-बाप की मजबूरी और पुराने रिश्तों का टकराव ये रिश्ता क्या कहलाता है को एक नए इमोशनल मोड़ पर ले जाएगा.

यह भी पढ़ें: 50 साल की उम्र में भी कुंवारी क्यों हैं एकता कपूर? पहली बार बताया सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >