Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बच्चे के जन्म से पहले भेष बदलने के लिए मजबूर हो जाएंगे अभीरा-अरमान, रूही को सताएगा इस बात का डर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पोद्दार हाउस छोड़ने के बाद अरमान और अभीरा वहां फिर से जाएंगे. आखिर किस वजह से दोनों वहां जाएंगे, इसका खुलासा हो गया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा कि अरमान और अभीरा अब पोद्दार हाउस में नहीं रहते. उन्होंने अपनी नयी जिंदगी शुरू की है. लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा कि अरमान और अभीरा माता-पिता बनना चाहते हैं. हालांकि आईवीएफ फेल हो जाता है, जिसके बाद डॉक्टर उन्हें सरोगेसी का सहारा लेने के लिए कहते हैं. रूही उनकी सरोगेट मां बनने की बात कहती है. इस बात से अरमान और अभीरा काफी खुश है.

रूही को इस बात की हो रही चिंता

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही को अतीत की बातें याद आती है और वह गिल्ट से भर जाती है. रोहित उसे समझाता है कि उसे इतनी टेंशन नहीं लेनी चाहिए. वह उसे स्वस्थ गर्भावस्था के महत्व को समझाता है. रोहित उसे बच्चे की भलाई के लिए व्यायाम करने के लिए कहता है. रूही उसकी सलाह मानने की कोशिश करती है. रूही उससे सवाल करती है कि क्या वह इस खुशी की वाकई हकदार है. रूही कहती है कि वह उसके पिछले कामों का असर उसके फ्यूचर में ना पड़े. रोहित कहता है कि वह उसका साथ हमेशा देगा.

पोद्दार हाउस में भेष बदलकर जाएंगे अरमान-अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा अपना वेश बदलकर पोद्दार हाउस जाएंगे. दोनों ढोल वाले का रूप लेकर पोद्दार हाउस जाएंगे. दरअसल, अरमान और अभीरा के अजन्मे सरोगेट बच्चे के लिए आयोजित एक पूजा में शामिल होने के वहां दोनों रूप बदलकर जाते हैं. फैमिली ये नहीं जानती कि रूही उनके बच्चे के लिए सरोगेट मां बन रही है. अरमान और अभीरा अपने बच्चे के लिए आयोजित पूजा में बाग लेने के लिए भेष बदलकर पोद्दार हाउस जाएंगे. अब देखना होगा कि जब घरवालों को इस बारे में पता चलेगा तो वह कैसे रिएक्ट करेंगे.

यह भी पढ़ें– Kumkum Bhagya: क्या किशन की हो जाएगी मौत ? पायल से नहीं इससे शादी कर लेगा रौनक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >