Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की समृद्धि शुक्ला ने किसी को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है समृद्धि शुक्ला की जोड़ी अरमान के साथ बनी है. हालांकि पर्सनल लाइफ में एक्ट्रेस किसी डेट कर रही है, इसके बारे में उन्होंने खुद बताया है. एक्ट्रेस ने कहा फिलहाल मेरी जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं चल रहा है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा का किरदार समृद्धि शुक्ला निभा रही हैं. सीरियल में अभीरा और अरमान की जोड़ी दर्शकों को पसंद आती है. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा कि अभीरा, कावेरी और मायरा के साथ मसूरी में है. अरमान को ये नहीं पता. हालांकि गीतांजलि उसके साथ हनीमून के लिए मसूरी ही आती है और अभीरा के रिसॉर्ट में रुकती है. इस बीच समृद्धि के पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने डेटिंग को लेकर खुलासा किया है.

डेटिंग लाइफ को लेकर समृद्धि शुक्ला ने कही ये बात

समृद्धि शुक्ला ने फिल्मीबीट संग एक इंटरव्यू में डेटिंग लाइफ को लेकर खुलासा किया कि वह अभी किसी को डेट नहीं कर रही है. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं खुद को एक काफी गंभीर इंसान मानती हूं. इसलिए जिसके साथ भी मेरा रिश्ता बनेगा मैं चाहूंगी कि बात आखिरकार शादी तक पहुंचे. मैं चीजों को हल्के में नहीं लेती. मेरा आखिरी मकसद शादी ही होगा. फिलहाल मेरी जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं चल रहा है.”

समृद्धि शुक्ला ने कही ये बात

समृद्धि शुक्ला ने अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर कहा, “अब तक जिन लोगों के साथ भी मैं रिलेशनशिप में रही हूं. मैं हमेशा उनके साथ शादी की कल्पना करती हूं. मैं इस मामले में काफी पुराने जमाने की इंसान हूं. मैंने सोचा होता कि अगर हम शादी कर लें तो हमारी जिंदगी कैसी होगी. कुछ लोगों के साथ मैं यह नहीं सोच पा रही था, इसलिए रिश्ता खत्म हो गया. कुछ लोगों के साथ शायद यह संभव था.”

जानें क्या दिखाया जाएगा सीरियल में

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा एक अच्छी होस्ट बनने की कोशिश करती है. वह रूम सर्विस के लिए गीतांजलि के कमरे में आती है. गीतांजलि उसे अपने बेड और कमरे को सजाने के लिए कहती है क्योंकि वह हनीमून पर आई है. वह दिल शेप का केक भी मांगती है. अभीरा ऐसा करने के लिए मान जाती है. वह अरमान और गीतांजलि के बेड पर गुलाब की पंखुड़ियों से एक बड़ा सा दिल बनाती है. अभीरा इस दौरान काफी टूट जाती है और रोने लगती है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के रिसॉर्ट में भूत का साया मंडराया, अरमान इन 3 लोगों के साथ मिलकर भूतिया कमरे का सच लाएगा बाहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >